1 जनवरी 2024 को कौशल्या लॉजिस्टिक्स (Kaushalya Logistics) के IPO को 41.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बिडिंग के दूसरे दिन निवेशकों ने 14.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की खरीद की, जबकि इसका कुल ऑफर साइज 35.45 लाख इक्विटी शेयर है।
1 जनवरी 2024 को कौशल्या लॉजिस्टिक्स (Kaushalya Logistics) के IPO को 41.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बिडिंग के दूसरे दिन निवेशकों ने 14.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की खरीद की, जबकि इसका कुल ऑफर साइज 35.45 लाख इक्विटी शेयर है।
इस इश्यू के लिए सबसे ज्यादा बिडिंग रिटेल इनवेस्टर्स की तरफ से देखने को मिली और उन्होंने अपने लिए आवंटित कोटे से 70 गुना ज्यादा खरीदारी की। हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) ने अपने लिए आरक्षित कोटे से 44.5 गुना ज्यादा खरीदारी की, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में इश्यू को 2.7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
दिल्ली की इस लॉजिस्टिक्स कंपनी का मकसद इस IPO के जरिये 36.60 करोड़ रुपये जुटाना है। इस IPO के तहत 25.35 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 11.25 करोड़ के शेयरों की बिक्री की जाएगी। ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर्स उद्धव पोद्दार और भूमिका रियल्टी कंपनी के शेयरों की बिक्री करेंगे।
कंपनी का यह ऑफर 3 जनवरी को बंद होगा और इसका प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी अपने एंकर बुक के जरिये पहले ही 10 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस एंकर बुक में कुछ पांच निवेशकों ने भागीदारी की, जिनमें नियोमाइल ग्रोथ फंड सीरीज (Neomile Growth Fund Series), सेंट कैपिटल फंड (Saint Capital Fund) और एलसी रैडिएंस फंड (Radiance Fund VCC) शामिल हुए।
कौशल्या लॉजिस्टिक्स इस IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल के इस्तेमाल और कंपनी की अन्य सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी ने प्री-रेंटल प्रॉपर्टीज में भी निवेश किया है और उसके पास फिलहाल उदयपुर के कमर्शियल प्रोजेक्ट में 18 रिटेल शॉप हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।