Kaushalya Logistics IPO : अंतिम दिन जमकर बरस रहा है पैसा, 389 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Kaushalya Logistics IPO : दिल्ली की इस लॉजिस्टिक्स कंपनी का मकसद इस IPO के जरिये 36.60 करोड़ रुपये जुटाना है। इसका प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल के इस्तेमाल और कंपनी की अन्य सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 4:52 PM
Kaushalya Logistics IPO को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Kaushalya Logistics IPO : कौशल्या लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 389.54 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 128.65 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 35.45 लाख शेयर हैं। दिल्ली की इस लॉजिस्टिक्स कंपनी का मकसद इस IPO के जरिये 36.60 करोड़ रुपये जुटाना है। इसका प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलेट इनवेस्टर्स का हिस्सा अब तक 372.79 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 847.73 गुना सब्सक्रिप्श मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 92.62 गुना भरा है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस IPO के तहत 25.35 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 11.25 करोड़ के शेयरों की बिक्री हो रही है। ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर्स उद्धव पोद्दार और भूमिका रियल्टी ने कंपनी के शेयरों की बिक्री की है।

कंपनी अपने एंकर बुक के जरिये पहले ही 10 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इस एंकर बुक में कुछ पांच निवेशकों ने भागीदारी की, जिनमें नियोमाइल ग्रोथ फंड सीरीज (Neomile Growth Fund Series), सेंट कैपिटल फंड (Saint Capital Fund) और एलसी रैडिएंस फंड (Radiance Fund VCC) शामिल हुए।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कौशल्या लॉजिस्टिक्स इस IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल के इस्तेमाल और कंपनी की अन्य सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी ने प्री-रेंटल प्रॉपर्टीज में भी निवेश किया है और उसके पास फिलहाल उदयपुर के कमर्शियल प्रोजेक्ट में 18 रिटेल शॉप हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।