Kay Cee Energy & Infra IPO : रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन के बाद 5 जनवरी को लिस्टिंग, ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रहा क्रेज

Kay Cee Energy & Infra IPO : इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आज 4 जनवरी को यह इश्यू 82 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 136 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 151.85 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 7:53 PM
Kay Cee Energy & Infra के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 5 जनवरी को होने वाली है।

Kay Cee Energy & Infra IPO : कोटा स्थित ईपीसी EPC के सी एनर्जी एंड इंफ्रा के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 5 जनवरी को होने वाली है। मौजूदा कैलेंडर ईयर में यह सातवीं SME लिस्टिंग होगी। इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है और 28 दिसंबर-2 जनवरी के दौरान इसे 1,052.45 गुना का रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिला। ऐसे में अब निवेशकों को लिस्टिंग पर भी मजबूत मुनाफे की उम्मीद है। ग्रे मार्केट से भी इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं।

ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत

इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आज 4 जनवरी को यह इश्यू 82 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 136 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 151.85 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। दिलचस्प बात यह है कि इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।


आईपीओ को मिला रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा आईपीओ को SME सेगमेंट में अब तक का रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिला है। अंतिम दिन तक इस इश्यू 1,052.45 गुना सब्सक्राइब हो हुआ है। इश्यू के तहत निवेशकों ने 2,06,28,08,000 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई है जबकि ऑफर पर 21.5 लाख शेयर हैं। बुक बिल्डिंग इश्यू का प्राइस बैंड 54-54 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।

इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की बंपर प्रतिक्रिया मिली है। सबसे अधिक निवेश रिटेल निवेशकों ने किया है और उनका हिस्सा 1,311.10 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 127.71 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 1,668.97 गुना भरा है।

कंपनी के बारे में

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम्स के लिए कंस्ट्रक्शन आदि की सुविधा मुहैया कराती है। सितंबर 2023 तक के सी एनर्जी के पास 549.9 करोड़ रुपये के कुल ऑर्डर बुक मूल्य के साथ 15 प्रोजेक्ट्स हैं। स्वतंत्र रूप से प्रोजेक्ट्स शुरू करने के अलावा कंपनी ने बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने और एग्जीक्यूट करने के लिए स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन और जोस्ट इंजीनियरिंग जैसी अन्य इंजीनियरिंग कंपनियों के साथ भी सहयोग किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।