KFin Tech IPO: अंतिम दिन निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, अब तक 2.53 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट के क्या हैं संकेत

KFin Tech IPO:इस आईपीओ को अब तक निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। निवेश के आखिरी दिन अब तक यह आईपीओ 2.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 3:32 PM
देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) केफिन टेक के आईपीओ में आज निवेश का अंतिम दिन है।

KFin Tech IPO: देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) केफिन टेक के आईपीओ में आज निवेश का अंतिम दिन है। इस आईपीओ को अब तक निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय, निवेश के आखिरी दिन यह आईपीओ 2.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। अब तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। इस आईपीओ के लिए 347-366 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसके लिए 40 शेयरों का लॉट साइज है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14640 रुपये लगाने होंगे।

किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 4.17 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII)- 11 फीसदी
  • रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 1.25 गुना

इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 36 दिसंबर को फाइनल होगा। वहीं, लिस्टिंग 29 दिसंबर को होगी। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर संकेत पॉजिटिव नहीं हैं। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरकर नेगेटिव में चला गया है। यह अपने अपर प्राइस बैंड से 1 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 1 रुपये का नुकसान हो सकता है।

कंपनी के बारे में

KFin Tech एसेट मैनेजर्स और कॉर्पोरेट इश्यूअर्स को वित्तीय सेवाएं मुहैया कराती है। यह देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी है। सितंबर 2022 के आंकड़ों के मुताबिक एनपीएस के लिए दो ऑपरेटिंग सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसीज में से एक यह भी है। इसके अलावा, केफिन टेक सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि मलेशिया, फिलीपींस और हॉन्ग कांग के म्यूचुअल फंडों और प्राइवेट रिटायरमेंट स्कीमों को भी अपनी सेवाएं मुहैया कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।