KFin Tech IPO Listing: फीकी हो सकती है देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार की मार्केट की एंट्री, लिस्टिंग को लेकर एक्सपर्ट्स का ये है मानना

KFin Technologies IPO Listing: देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज के शेयरों की कल गुरुवार 29 दिसंबर को लिस्टिंग है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है जिसका असर इसकी लिस्टिंग पर दिख सकता है। इसके शेयरों की डिस्काउंट पर लिस्टिंग हो सकती है

अपडेटेड Dec 29, 2022 पर 12:04 AM
म्यूचुअल फंडों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) KFin Tech का 1500 करोड़ रुपये का आईपीओ 19-21 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

KFin Technologies IPO Listing: देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज के शेयरों की कल गुरुवार 29 दिसंबर को लिस्टिंग है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है जिसका असर इसकी लिस्टिंग पर दिख सकता है। इसके शेयरों की डिस्काउंट पर लिस्टिंग हो सकती है। केफिन टेक के आईपीओ को फीके रिस्पांस, पिछले कुछ आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग और पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू के चलते इसकी कमजोर लिस्टिंग की आशंका है। इसका आईपीओ महज 2.59 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं और यह 5 रुपये की डिस्काउंटेड जीएमपी पर है।

Byju’s Rise to Fall: साल की शुरुआत में IPO लाने की थी तैयारी, अब जूझ रही मार्केट में टिके रहने को, ऐसा रहा बायजू का पूरा साल

मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या कहना है


मेहता इक्विटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे के मुताबिक केफिन टेक का आईपीओ फुल्ली प्राइस्ड था जिसके चलते सभी कैटेगरी के निवेशकों की तरफ से इसे फीका रिस्पांस मिला। इसके अलावा पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के चलते भी सेंटिमेंट निगेटिव बना। पिछले कुछ आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग से भी कमजोर माहौल बना रहा है। इन सब बातों को देखते हुए प्रशांत का मानना है कि इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है। स्टॉकबॉक्स के रिसर्च हेड मनीष चौधरी के मुताबिक ग्रे मार्केट में इसके भाव पिछले कुछ दिनों में फिसले हैं। ऐसे में अगर यह इश्यू प्राइस से नीचे लिस्ट होता है तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। मनीष के मुताबिक कैम्स की तुलना में इसका वैल्यूएशन भी अधिक है।

Belated ITR: 2022 गुजरने से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, इससे चूके तो होगी ये बड़ी दिक्कतें

KFin Tech आईपीओ की डिटेल्स

म्यूचुअल फंडों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) केफिन का 1500 करोड़ रुपये का आईपीओ 19-21 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू के तहत प्रमोटर General Atlantic Singapore Fund Pte Ltd. ने अपनी हिस्सेदारी हल्की है। इस इश्यू का QIB हिस्सा 4.17 गुना, NII हिस्सा 0.23 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। ओवरऑल यह इश्यू 2.59 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

केफिन टेक देश में एसेट मैनेजर्स और कॉरपोरेट इश्यूअर्स समेत कैपिटल मार्केट्स इकोसिस्टम को सर्विसेज और सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। इसके अलावा यह मलेशिया, फिलीप्पींस और हॉन्ग कांग में निती रिटायरमेंट योजनाओं और म्यूचुअल फंड्स की प्रोसेसिंग इत्यादि सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 148.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था जबकि एक साल पहले इसे 64.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 481.1 करोड़ रुपये से उछलकर 639.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी को 348.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 85.35 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल हुआ।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।