Get App

KFin Technologies IPO: 29 दिसंबर होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट में बिगड़ रही स्थिति, लेटेस्ट GMP समेत तमाम डिटेल

KFin Technologies IPO: ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर नेगेटिव संकेत दिख रहे हैं। इस समय यह इश्यू अपने अपर प्राइस बैंड से 4 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 4 रुपये या 1.09 फीसदी का नुकसान हो सकता है

Shubham Thakurअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 4:30 PM
KFin Technologies IPO: 29 दिसंबर होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट में बिगड़ रही स्थिति, लेटेस्ट GMP समेत तमाम डिटेल
देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) केफिन टेक के आईपीओ की लिस्टिंग 29 दिसंबर को होने वाली है।

KFin Technologies IPO: देश की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी (RTA) केफिन टेक के आईपीओ की लिस्टिंग 29 दिसंबर को होने वाली है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 26 दिसंबर को फाइनल हो गया है। वहीं, असफल निवेशकों को आज 27 दिसंबर को रिफंड मिल जाएगा। इक्विटी शेयर 28 दिसंबर तक निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इस आईपीओ को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी और यह अंतिम दिन तक 2.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके लिए 347-366 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

निवेशकों की मिली थी अच्छी प्रतिक्रिया

यह आईपीओ 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। इस इश्यू को अंतिम दिन तक ऑफर पर 2,37,75,215 शेयरों के मुकाबले 6,14,67,520 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 4.17 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 11 फीसदी और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 1.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

ग्रे मार्केट में घट रहा क्रेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें