KP Green Engineering IPO : कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 54 करोड़, 15 मार्च को खुलेगा सबसे बड़ा SME IPO

KP Green Engineering IPO : यह आईपीओ 15 मार्च को ओपन होने जा रहा है। कंपनी का इरादा 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस इश्यू में पैसे लगाने के लिए 19 मार्च तक मौका रहेगा। आईपीओ में 1,31,60,000 नए शेयर जारी किए जाएंगे। KP Green Engineering IPO के लिए प्राइस बैंड 137-144 रुपये प्रति शेयर रखा गया है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 9:35 PM
फैब्रिकेटेड और हॉट-डिप गैल्वेनाइज्ड स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने 54 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

KP Green Engineering IPO : फैब्रिकेटेड और हॉट-डिप गैल्वेनाइज्ड स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने 54 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले आज 14 मार्च को एंकर निवेशकों से यह रकम जुटाई है। गुजरात स्थित कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में कहा, "एंकर निवेशकों को 144 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर 37.50 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया है।" यह अब तक का सबसे बड़ा SME IPO होने वाला है। कंपनी का इरादा इसके जरिए 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इन एंकर निवेशकों ने किया पार्टिसिपेट

बोफा सिक्योरिटीज यूरोप एसए - ओडीआई केपी ग्रीन इंजीनियरिंग आईपीओ की एंकर बुक में सबसे बड़े निवेशक रहे, जिन्होंने 5.99 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयर खरीदे। इसके बाद एनएवी कैपिटल वीसीसी और एलसी रेडियंस फंड वीसीसी रहे, जिन्होंने लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। , वहीं, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) ने कंपनी में 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है।


सिल्वर स्ट्राइड इंडिया ग्लोबल फंड, बीकन स्टोन कैपिटल वीसीसी, गैलेक्सी नोबल ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, फिनावेन्यू कैपिटल ट्रस्ट, परसिस्टेंट ग्रोथ फंड, क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड, 3 सिग्मा ग्लोबल फंड, फोर्ब्स ईएमएफ, नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, ज़ील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, ज़िननिया ग्लोबल फंड पीसीसी, एजी डायनेमिक फंड्स और एमिनेंस ग्लोबल फंड अन्य निवेशक रहे, जिन्होंने एंकर बुक में भाग लिया।

KP Green Engineering IPO से जुड़ी डिटेल

यह आईपीओ 15 मार्च को ओपन होने जा रहा है। कंपनी का इरादा 189.50 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस इश्यू में पैसे लगाने के लिए 19 मार्च तक मौका रहेगा। आईपीओ में 1,31,60,000 नए शेयर जारी किए जाएंगे। KP Green Engineering IPO के लिए प्राइस बैंड 137-144 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 22 मार्च को हो सकती है।

क्या-क्या बनाती है KP Green Engineering

KP Green Engineering के प्रोडक्ट्स में लैटिस टॉवर, सबस्टेशन स्ट्रक्चर, सोलर मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर, केबल ट्रे, अर्थिंग स्ट्राइप्स और बीम क्रैश बैरियर शामिल हैं। कंपनी आईपीओ से होने वाली कमाई में से 156.1 करोड़ रुपये नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर खर्च करेगी। बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वर्तमान में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी वडोदरा में है। कंपनी का इरादा भरूच में नई यूनिट लगाने का है। इसकी मदद से कंपनी अपना प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार भी करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।