Get App

Krsnaa Dignostics IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानिए क्या चल रहा है GMP और कब है लिस्टिंग

Krsnaa Dignostics: अगर आपको शेयर मिले हैं तो आपके डिमैट अकाउंट में 13 अगस्त तक नजर आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2021 पर 10:34 AM
Krsnaa Dignostics IPO: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानिए क्या चल रहा है GMP और कब है लिस्टिंग

Krsnaa Dignostics allotment: कंपनी ने 1213 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 4 अगस्त को इश्यू जारी किया था। इसका इश्यू 6 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी ने 1213 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO जारी किया था। कंपनी का इश्यू 64.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Krsnaa Dignostics के 71.12 लाख शेयरों के लिए 45.80 करोड़ बोली लगी है।

रिटेल पोर्शन में कंपनी का इश्यू 42.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.83 गुना भरा है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का के सेक्शन में सबसे ज्यादा 116.30 गुना बोली लगी है।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

ग्रे मार्केट में Krsnaa Dignostics के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 425 रुपए चल रहा है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 933-954 रुपए था। इस लिहाज से देखें तो कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 1379 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। अगर Krsnaa Dignostics के अनलिस्टेड शेयरों का GMP यही बना रहा तो इसकी लिस्टिंग भी 44-45 फीसदी ऊपर 1380 रुपए के करीब हो सकती है।

Zomato पर भारी पड़ा आमदनी से ज्यादा खर्च, जून तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ रुपए रहा

Krsnaa Dignostics के शेयरों का अलॉटमेंट 11 अगस्त को हो सकता है। अगर आपने भी इसमें निवेश किया है तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें