Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। सब्सक्रिप्शन के दो दिनों में यह इश्यू अब तक पूरी तरह नहीं भर सका है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ में सुस्ती नजर आ रही है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से पहले ही 90.04 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इसमें 18 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
Krystal Integrated Services IPO : सब्सक्रिप्शन के बीच क्या है ग्रे मार्केट का हाल
इस आईपीओ को ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 17 मार्च को 61 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 776 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 8.53 परसेंट का मुनाफा होगा। कंपनी के GMP में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले यह इश्यू 12.59 परसेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।
Krystal Integrated Services IPO : अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन को दो दिन हो गए हैं। इन दो दिनों में यह इश्यू महज 72 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 21.12 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। यह पब्लिक इश्यू अब तक रिटेल कैटेगरी में 0.60 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) में 0.57 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 1.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Krystal Integrated Services IPO से जुड़ी डिटेल
इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 680-715 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एंकर निवेशक इस इश्यू में 13 मार्च को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 18 मार्च को होगी और शेयरों की लिस्टिंग IPO शेड्यूल के मुताबिक, 21 मार्च को हो सकती है। इश्यू में बोली लगाने के लिए लॉट साइज 20 शेयरों का है।
Krystal Integrated Services IPO में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 18 लाख तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी का इरादा अपर प्राइस बैंड पर 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से नई मशीनरी खरीदी जाएगी और 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे। बाकी के पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
Krystal Integrated Services B2B मॉडल पर काम करती है। यह हाउसकीपिंग, सैनिटेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डेनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल, फैकेड क्लीनिंग जैसी सर्विसेज के साथ-साथ प्रोडक्शन सपोर्ट, वेयरहाउस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट जैसी सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। कंपनी स्टाफिंग, पेरोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, कैटरिंग सर्विसेज की भी पेशकश करती है।