Krystal Integrated Services IPO : फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 19 मार्च को होने की संभावना है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशक बीएसई की वेबसाइट पर या आधिकारिक रजिस्ट्रार की वेबसाइट लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। यहां हमने इसका पूरा प्रोसेस बताया है।
शेड्यूल के मुताबिक असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 20 मार्च को शुरू हो जाएगी। वहीं, 21 मार्च को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
सबसे पहले बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर आईपीओ सेक्शन पर जाएं।
इसके बाद इक्विटी ऑप्शन चुनें और ड्रॉप-डाउन मेनू से 'क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज' सेलेक्ट करें।
अब या तो एप्लिकेशन नंबर या पैन दर्ज करें।
कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें।
आगे बढ़ने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।
इसके अलावा, आप लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको यहां भी पैन, एप्लिकेशन नंबर, क्लाइंट आईडी या बैंक अकाउंट डिटेल की जरूरत होगी।
13.21 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
यह आईपीओ कुल 13.21 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 3.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 29.99 लाख शेयर हैं। बता दें कि सब्सक्रिप्शन के पहले दो दिनों में यह इश्यू पूरी तरह नहीं भर सका था। इससे तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 7.33 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 43.91 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 3.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
Krystal Integrated Services IPO से जुड़ी डिटेल
Krystal Integrated Services IPO में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए, साथ ही 18 लाख तक शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाली आय में से 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 10 करोड़ रुपये से नई मशीनरी खरीदी जाएगी और 100 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे। बाकी के पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
Krystal Integrated Services B2B मॉडल पर काम करती है। यह हाउसकीपिंग, सैनिटेशन, लैंडस्केपिंग, गार्डेनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल, फैकेड क्लीनिंग जैसी सर्विसेज के साथ-साथ प्रोडक्शन सपोर्ट, वेयरहाउस मैनेजमेंट, एयरपोर्ट मैनेजमेंट जैसी सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। कंपनी स्टाफिंग, पेरोल मैनेजमेंट, प्राइवेट सिक्योरिटी, कैटरिंग सर्विसेज की भी पेशकश करती है।