Latent view Analytics IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हुआ, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए क्या है GMP

Latent view Analytics का इश्यू 326.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था, यह अब तक सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू है

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 12:28 AM
Story continues below Advertisement
latent view analytics share allotment

Latent view Analytics IPO: कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो चुका है। अगर आपने भी Latent view Analytics के IPO में निवेश किया था तो BSE की वेबसाइट और रजिस्ट्रार कंपनी की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। Latent view Analytics की रजिस्ट्रार कंपनी Link Intime Private Ltd है।

कंपनी के इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का इश्यू 326.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह अब तक सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू है।

Latent view Analytics ने 600 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। इसमें 474 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 126 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए थे। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 190-197 रुपए था। कंपनी का इश्यू 10 नवंबर को खुला और 12 नवंबर को बंद हुआ था।


BSE की वेसबाइट के जरिए ऐसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी LinkIntime के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।

https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपके सामने अलॉटमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

जिन लोगों को Latent view Analytics के शेयर मिले हैं उनके डिमैट अकाउंट में ये शेयर 22 नवंबर को नजर आएंगे। और जिन लोगों को ये शेयर नहीं मिले हैं उनके अकाउंट में 19 नवंबर तक पैसे वापस आ जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 नवंबर को होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।