Latent View Analytics: आज लिस्ट होगा शेयर, जानिए किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर

Latent View Analytics के करीब 600 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया था और यह 326 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Nov 23, 2021 पर 7:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Latent View Analytics के शेयरों की लिस्टिंग आज होने वाली है। यह ग्लोबल डेटा एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी का इश्यू प्राइस 197 रुपए है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 150% ऊपर हो सकती है। Paytm की खराब लिस्टिंग के बाद Latent View Analytics की दमदार लिस्टिंग से मार्केट सेंटीमेंट मजबूत हो सकते हैं।

कितना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

Latent View Analytics के करीब 600 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया था और यह 326 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इसके साथ ही अब तक का सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला आईपीओ भी बन गया है। कंपनी की मजबूत वित्तीय सेहत, वाजिब वैल्यूएशन और ग्रोथ की अच्छी संभावना के चलते अधिकतर एनालिस्टों ने इस आईपीओ को पॉजिटिव रेटिंग दिए हैं।


Wright Research की फाउंडर सोनम श्रीवास्तव ने बताया, "Latent View Analytics के शेयर बंपर लिस्टिंग के लिए तैयार है। यह आईपीओ 326 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल 180 पर्सेंट चल रहा है।"

उन्होंने बताया, "इसे आईपीओ ने मुझे आईटी फर्म Happiest Minds की याद दिला दी है, जो न सिर्फ 113 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था, बल्कि यह लिस्टिंग के बाद से अब तक 11 महीनों में 600 पर्सेंट चढ़ चुका है।"

हालांकि शेयर मार्केट में लगातार जारी गिरावट का दौर एक चिंता विषय बना हुआ है। बेंचमार्क इंडेक्स अक्टूबर महीने के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 6.5 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है। सोमवार को भी बाजार में मंदड़िए हावी दिखे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 1,170.12 अंक टूटकर 58,465.89 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 348.25 लुढ़कर 17,416.55 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान तो सेंसेक्स 1500 अंक से भी अधिक टूट गया था।

Latent view Analytics ने 600 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था। इसमें 474 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 126 करोड़ रुपए के शेयर, ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे गए थे। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 190-197 रुपए था। कंपनी का इश्यू 10 नवंबर को खुला और 12 नवंबर को बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।