Get App

LEAP India IPO: 7 अगस्त से खुलेगा ₹2480 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डिटेल

LEAP India IPO: KKR के निवेश वाली LEAP India का ₹2,480 करोड़ का IPO 7 अगस्त से खुलेगा। कंपनी ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,000 करोड़ का OFS ला रही है। जानिए प्राइस बैंड, सब्सक्रिप्शन, लिस्टिंग डेट और कंपनी के कारोबार से जुड़ी सभी अहम बातें।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 02, 2026 पर 9:03 PM
LEAP India IPO: 7 अगस्त से खुलेगा ₹2480 करोड़ का IPO, जानिए पूरी डिटेल
LEAP India देशभर में सप्लाई चेन और एसेट पूलिंग सर्विस देती है।

LEAP India IPO: सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एसेट पूलिंग सर्विस देने वाली LEAP India का ₹2,480 करोड़ का IPO 7 अगस्त से निवेशकों के लिए खुलेगा। KKR के निवेश वाली इस कंपनी का एंकर बुक 6 अगस्त को ओपन होगी।

निवेशक IPO में 11 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे।। शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त तक होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर 14 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। IPO का प्राइस बैंड 3 अगस्त को घोषित होगा।

फ्रेश इश्यू और OFS

इस IPO में ₹480 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर Vertical Holdings II करीब ₹1,998.62 करोड़ और KIA EBT Scheme 3 करीब ₹1.37 करोड़ के शेयर बेचेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें