Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का IPO आज यानी 4 नवंबर को बंद हो रहा है। ₹7,278.02 करोड़ जुटाने के लक्ष्य वाले इस IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जो 2.01 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अपने अंतिम दिन में भी इस पब्लिक ऑफर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पॉजिटिव बना हुआ है। हाई वैल्यूएशन की चिंताओं के बावजूद लेंसकार्ट को सभी श्रेणियों के निवेशकों से मजबूत डिमांड देखने को मिली है।
