Get App

लाइव ब्लॉग

Edited By: Ritika Singh OCTOBER 31, 2025 / 5:18 PM IST

Lenskart IPO Day 1 Subcription: पहले दिन 1.13 गुना भरा इश्यू, सिर्फ एक कैटेगरी का हिस्सा ही नहीं भर पाया पूरा

Lenskart IPO Day 1 GMP Live: शुरुआती सुस्ती के बाद लेंसकार्ट आईपीओ को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी हो रहे हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हो रही है। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस IPO को चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है

Lenskart IPO Day 1 Subcription: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के ₹7,278.02 करोड़ के IPO में धीरे-धीरे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और पहले दिन की समाप्ति पर यह 1.13 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल को छोड़ हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्सा पहले दिन 0.41 गुना भरा। पहले दिन की समाप्ति पर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल ब

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 61.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 61.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
OCTOBER 31, 2025 / 4:17 PM IST

Lenskart IPO Day 1 GMP Live: OFS का घटा साइज

जुलाई में जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में लेंसकार्ट के पब्लिक इश्यू में OFS का साइज 13.22 करोड़ इक्विटी शेयर था। लेकिन फाउंडर नेहा बंसल ने अब 47.26 लाख कम शेयर बेचने का मन बनाया है। इसलिए OFS का साइज घट गया है।

    OCTOBER 31, 2025 / 4:05 PM IST

    Lenskart IPO Day 1 GMP Live: भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कारोबार से रेवेन्यू

    लेंसकार्ट का जून 2025 तिमाही में भारतीय कारोबार से रेवेन्यू 1,169.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 936 करोड़ रुपये था। अंतरराष्ट्रीय सेगमेंट ने रेवेन्यू में 736.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस में मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के बाजार शामिल हैं। जून 2024 तिमाही में इंटरनेशनल बिजनेस से रेवेन्यू 584.4 करोड़ रुपये रहा था।

      OCTOBER 31, 2025 / 3:29 PM IST

      Lenskart IPO Day 1 GMP Live: पहले ही दिन पूरा भर गया इश्यू

      लेंसकार्ट IPO अपनी ओपनिंग के पहले दिन पूरा भर गया है। दोपहर 3.30 बजे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.42 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.31 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.16 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 0.99 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

        OCTOBER 31, 2025 / 2:48 PM IST

        Lenskart IPO Day 1 GMP Live: चीन से मंगाती है कुछ कच्चा माल और फ्रेम

        लेंसकार्ट कुछ कच्चा माल और फ्रेम चीन से मंगाती है। चीन में इसके जॉइंट वेंचर Boafeng Framekart Technology की एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। इस वेंचर में लेंसकार्ट की 51% हिस्सेदारी है। यह वेंचर वर्ष 2018 में बना था और चश्मे के लेंस, फ्रेम और एक्सेसरीज बनाने और बिक्री के काम में है। अब अगर चीन में सप्लायर्स से कच्चे माल और फिनिश्ड गुड्स की सप्लाई प्रभावित होती है तो लेंसकार्ट के कारोबार को झटका लग सकता है।

          OCTOBER 31, 2025 / 2:11 PM IST

          Lenskart IPO Day 1 GMP Live: लेंसकार्ट की पैठ

          लेंसकार्ट भारत के सबसे बड़े ओम्नी-चैनल आईवियर ब्रांड के रूप में विकसित हुई है। यह ऑनलाइन तो मौजूद है ही, साथ ही मार्च 2025 तक इसके भारत भर में, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे बाजारों में 2,723 स्टोर थे। कंपनी वित्त वर्ष 2026 में 450 नए स्टोर खोलने का प्लान कर रही है।

            OCTOBER 31, 2025 / 1:42 PM IST

            Lenskart IPO Day 1 GMP Live: लेंसकार्ट एंकर बुक

            IPO खुलने से एक दिन पहले लेंसकार्ट ने 147 एंकर निवेशकों से 3,268.4 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर बुक में सिंगापुर सरकार, टी रो प्राइस, ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, फिडेलिटी, न्यू वर्ल्ड फंड, नोमुरा, वेलिंगटन मैनेजमेंट कंपनी, स्टीडव्यू कैपिटल, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, जेपी मॉर्गन, अमुंडी फंड्स और ऑलस्प्रिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट्स समेत कई प्रमुख वैश्विक निवेशकों ने हिस्सा लिया।

              OCTOBER 31, 2025 / 1:22 PM IST

              Lenskart IPO Day 1 GMP Live: कंपनी की वित्तीय स्थिति

              लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 61.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। एक साल पहले यह 10.9 करोड़ रुपये के घाटे में थी। रेवेन्यू 24.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,894.5 करोड़ रुपये हो गया। जून 2024 तिमाही में कंपनी ने 1,520.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 297.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह मुनाफे वाला पहला फुल ईयर रहा।

                OCTOBER 31, 2025 / 12:07 PM IST

                Lenskart IPO Day 1 GMP Live: चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने दी सब्सक्राइब रेटिंग

                लेंसकार्ट सॉल्यूशंस IPO को चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने सब्सक्राइब रेटिंग दी है। लेंसकार्ट अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली इनकम का इस्तेमाल भारत भर में नए स्टोर खोलने, टेक्नोलॉजी और आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस क्षमताओं में निवेश करने, ब्रांड मार्केटिंग और प्रचार, खरीद करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

                  OCTOBER 31, 2025 / 11:41 AM IST

                  Lenskart IPO Day 1 GMP Live: OFS में कौन बेच रहा है शेयर

                  लेंसकार्ट IPO में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर हैं। 12.75 करोड़ इक्विटी शेयर OFS के तहत बेचे जा रहे हैं। OFS में फाउंडर्स और प्रमोटर्स- पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी, सुमीत कपाही तो शेयर बेच ही रहे हैं, साथ ही सॉफ्टबैंक की एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन), मैकरिची इनवेस्टमेंट्स, श्रोडर्स कैपिटल, पीआई ऑपर्च्युनिटीज फंड, केदारा कैपिटल फंड और अल्फा वेव जैसे निवेशक भी बिक्री कर रहे हैं। श्रोडर्स कैपिटल प्राइवेट इक्विटी एशिया मॉरीशस पूरे 1.9 करोड़ शेयर या 1.13 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट करेगी।

                    OCTOBER 31, 2025 / 11:19 AM IST

                    Lenskart IPO Day 1 GMP Live: बिलेनियर क्लब में शामिल हो सकते हैं पीयूष बंसल

                    लेंसकार्ट IPO इसके फाउंडर्स में से एक पीयूष बंसल को बिलियेनियर्स क्लब में शामिल कर सकता है। पीयूष ऑफर फॉर सेल के जरिए 2.05 करोड़ शेयर बेचने वाले हैं। अपर प्राइस बैंड पर इनकी कीमत 824.10 करोड़ रुपये होती है। अगर लेंसकार्ट के शेयर लिस्टिंग के दिन 22% बढ़ जाते हैं, तो यह अमाउंट 1000 मिलियन के आंकड़े को पार कर सकता है। इसे डॉलर टर्म में बिलेनियर क्लब माना जाता है।

                      OCTOBER 31, 2025 / 10:52 AM IST

                      Lenskart IPO Day 1 GMP Live: अब तक कितना सब्सक्राइब

                      सुबह 11 बजे तक लेंसकार्ट IPO को 7 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से को न के बराबर बोलियां मिली हैं। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 0.07 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.29 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 0.19 गुना भर चुका है।

                        OCTOBER 31, 2025 / 10:27 AM IST

                        Lenskart IPO Day 1 GMP Live: कैसी रह सकती है शेयरों की लिस्टिंग

                        ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट का शेयर अपर प्राइस बैंड से 18.4 प्रतिशत या 74 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 10 नवंबर को होने की उम्मीद है। लेंसकार्ट में सॉफ्टबैंक, ADIA और टेमासेक जैसे प्रमुख निवेशकों का पैसा लगा है। अन्य निवेशकों में केकेआर, अल्फा वेव, टीपीजी और केदारा कैपिटल शामिल हैं।

                          OCTOBER 31, 2025 / 10:18 AM IST

                          Lenskart IPO Day 1 GMP Live: SBI म्यूचुअल फंड लगा चुका है 100 करोड़

                          SBI म्यूचुअल फंड ने IPO से पहले लेंसकार्ट में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश SBI म्यूचुअल फंड के दो वैकल्पिक निवेश फंड्स- SBI ऑप्टिमल इक्विटी फंड और SBI इमर्जेंट फंड के जरिए किया गया। कंपनी की एक प्रमोटर नेहा बंसल से 402 रुपये प्रति शेयर की दर से 24.87 लाख शेयर खरीदे गए। इससे पहले राधाकिशन दमानी की पत्नी श्रीकांता आर. दमानी ने नेहा बंसल से 22,38,806 इक्विटी शेयर खरीदे थे। 402 रुपये प्रति शेयर की दर ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 90 करोड़ रुपये रही थी।

                            OCTOBER 31, 2025 / 10:17 AM IST

                            Lenskart IPO Day 1 GMP Live: कितना प्राइस बैंड और कब होगी ​लिस्टिंग

                            लेंसकार्ट IPO के लिए प्राइस बैंड 382-402 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है। IPO में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर रहेंगे। साथ ही प्रमोटर्स और निवेशकों की ओर से 12.75 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

                              OCTOBER 31, 2025 / 10:17 AM IST

                              Lenskart IPO Day 1 GMP Live

                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।