LIC के आईपीओ में उसके पॉलिसीहोल्डर्स की दिलचस्पी का फायदा उठाने का कोई मौका ब्रोकरेज फर्में चूकना नहीं चाहती हैं। यह इश्यू 4 मई को खुल रहा है। एलआईसी ने 902-949 रुपये का प्राइस बैंड (Price Band of LIC IPO) फिक्स किया है। एक लॉट 15 शेयरों का है। प्रति शेयर 60 रुपये के डिस्काउंट से ज्यादातर पॉलिसीहोल्डर्स इनवेस्टमेंट के इस मौके को मिस नहीं करना चाहते हैं।
ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि कई ऐसे लोग पहली बार आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले कभी स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट नहीं किया है। इस वजह से वे डीमैट अकाउंट खोल रहे हैं। फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी ने गांवों में लोगों को एलआईसी के आईपीओ में निवेश की सुविधा देने के लिए ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग से समझौता किया है।
पेटीएम मनी (Paytm Money) की पेरेंट कंपनी इनवेस्टर्स को फ्री डीमैट अकाउंट ओपन करने की सुविधा दे रही है। यह प्री-ओपन अप्लिकेशंस की फैसिलिटी भी अपने ग्राहकों को दे रही है। कंपनी ने कहा है कि कुछ ही मिनट में वह डीमैट अकाउंट ओपन कर देगी। इससे एलआईसी के आईपीओ में निवेश के इच्छुक लोग देश के सबसे बड़े आईपीओ में आसानी से इनवेस्ट कर सकेंगे। ब्रोकरेज फर्म 5पैसा डॉट कॉम डीमैट अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को 5100 रुपये का बेनिफिट दे रही है।
नए और पुराने ब्रोकरेज फर्में इनवेस्टर्स को अट्रैक्ट करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रही हैं। दरअसल, उनकी नजरें एलआईसी के करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स पर हैं। एंजेल वन डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने वाले कस्टमर्स को 15,000 रुपये मूल्य का वाउचर ऑफर कर रही है।
इस साल जनवरी से मार्च के दौरान 90 लाख से ज्यादा डीमैट अकाउंट ओपन हुए हैं। ये आंकड़े एनएसडीएल और सीडीएसएल के हैं। इस साल 31 मार्च तक कुल डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़कर 8.97 करोड़ पहुंच गई है। 31 दिसंबर तक देश में कुल डीमैट अकाउंट की संखअया 8.06 करोड़ थी।
ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि पहले कभी डीमैट अकाउंट ओपन करने में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखी है। हालांकि, ज्यादा अप्लिकेशंस की वजह से इनवेस्टर्स को शेयर एलॉट होने के चांसेज पर भी असर पड़ेगा।
LIC ने कहा है कि सरकार इस आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। आईपीओ में एक शेयर की कीमत 902-949 रुपये तय की गई है।सरकार एलआईसी के कुल 22.13 करोड़ शेयर इस आईपीओ के जरिए बेचेगी। इस तरह वह इस इश्यू से करीब 20,557 करोड़ रुपये जुटाएगी। पहले सरकार की योजना इस आईपीओ से करीब 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की थी।
इनवेस्टर्स को LIC के आईपीओ में एक लॉट यानी कम से कम 15 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। अगर कोई इनवेस्टर ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाना चाहता है तो वह 15 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकता है।