Get App

LIC IPO Final Subscription Status: करीब तीन गुना सब्सक्राइब हुआ, जानिए किस कैटेगरी में मिला कितना रिस्पॉन्स

एलआईसी का आईपीओ 4 मई को ओपन हुआ था। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। 2 मई को उसने एंकर इनवेस्टर्स को हिस्सेदारी बेचकर 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हासिल किए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 6:26 PM
LIC IPO Final Subscription Status: करीब तीन गुना सब्सक्राइब हुआ, जानिए किस कैटेगरी में मिला कितना रिस्पॉन्स
इस इश्यू को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स पश्चिमी राज्यों से मिला है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

LIC का आईपीओ आखिरी दिन तीन गुना सब्सक्राइब हुआ। यह सरकार के लिए राहत की बात है। यह आईपीओ ऐसे वक्त ओपन हुआ था, जब स्टॉक मार्केट का सेंटिमेंट बहुत कमजोर था। इस महीने अब तक शेयर बाजार 4.5 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। ऐसे में एलआईसी जैसे बड़े आईपीओ का पूरी तरह सब्सक्राइब होना बड़ी बात है।

सोमवार शाम साढ़े चार बजे तक यह इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हो गया था। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। एंप्लॉयीज का कोटा 4.39 गुना भरा, जबकि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटा 6.10 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। पॉलिसीहोल्डर्स के कोटे में सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिलने की वजह इस कैटेगरी को मिलने वाला सबसे ज्यादा डिस्काउंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें : LIC IPO से फटाफट प्रॉफिट चाहने वाले इनवेस्टर्स को लग सकता है झटका

एलआईसी का आईपीओ 4 मई को ओपन हुआ था। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। 2 मई को उसने एंकर इनवेस्टर्स को हिस्सेदारी बेचकर 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हासिल किए थे। इस आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बेचने से सरकार को 21,000 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें