LIC IPO: सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा फर्म है, जिसके IPO की योजना है, जिसमें सरकार का अपने स्टॉक का एक हिस्सा जनता को बेचने का इरादा है।
LIC IPO: सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा फर्म है, जिसके IPO की योजना है, जिसमें सरकार का अपने स्टॉक का एक हिस्सा जनता को बेचने का इरादा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने LIC इंडिया के शेयरों की इनिशियस पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए जाने की अनुमति देने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की आज बैठक होगी, जिसमें IPO की बारीकियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास कागजी कार्रवाई की जाएगी।
LIC IPO डिटेल
सरकार के पास वर्तमान में LIC का 100 प्रतिशत हिस्सा है, जिसके पास FY21 में 44 लाख करोड़ रुपये के असेट्स हैं। ब्रोकिंग फर्म एंजेल वन के मुताबिक, IPO का साइज 70,000 करोड़ रुपए से 1 लाख करोड़ रुपए के बीच होगा। IPO के बाद LIC का मार्केट कैप 13-15 लाख अरब रुपए हो जाएगा।
मीडिया में यह बताया गया है कि LIC पॉलिसी होल्डर्स को IPO में पेश किए गए शेयरों की कीमत पर छूट जा सकती है। इसके वैल्यूएशन के आधार पर, सरकार LIC में अपनी 5-10% हिस्सेदारी बेच सकती है। नतीजतन, कई पॉलिसी होल्डर्स IPO में सब्सक्रिप्शन कर सकते हैं।
इससे पहले, एक विज्ञापन में LIC ने कहा, "ऐसी किसी भी पब्लिक ऑफरिंग में भाग लेने के लिए पॉलिसी होल्डर्स को यह सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि उनकी PAN डिटेल निगमों के रिकॉर्ड में अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा, भारत में किसी भी पब्लिक ऑफरिंग का सब्सक्रिप्शन लेना एक वैलिड डीमैट अकाउंट होना जरूरी। इसलिए पॉलिसी होल्डर्स के पास एक वैध डीमैट अकाउंट होना चाहिए।"
LIC IPO के लिए पॉलिसी होल्डर्स के पास होनी चाहिएं ये दो चीजें:
- पॉलिसी होल्डर का LIC पोर्टल पर PAN अपडेट होना चाहिए।
- पॉलिसी होल्डर्स के पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए।
LIC की वेबसाइट पर कैसे अपडेट करें PAN डिटेल:
1- LIC की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं।
या सीधे पेज पर जाएं- https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/
2- होम पेज से, 'Online PAN Registration' ऑप्शन चुनें।
3- ऑनलाइन PAN रजिस्ट्रेश पेज पर, 'Proceed' बटन पर टैप करें।
4- अपना सही ईमेल एड्रेस, PAN, मोबाइल नंबर और LIC पॉलिसी नंबर भरें।
5- बॉक्स में Captcha कोड दर्ज करें।
6- 'Get OTP' पर क्लिक करें।
7- जब OTP आ जाएगा, तो OTP को पोर्टल पर दर्ज करें और Submit करें।
कैसे चेक करें PAN-LIC स्टेटस?
1- https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं
2- पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और PAN डिटेल, साथ ही Captcha दर्ज करें। फिर Submit बटन दबाएं।
क्या होता डीमैट अकाउंट?
IPO में शेयर के लिए सब्सक्राइब करने या स्टॉक एक्सचेंजों पर स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए सबसे पहले आपके पास डीमैट अकाउंट होना बहुत जरूरी है। भारत में दो मुख्य डिपॉजिटरी हैं - NSDL और CDSL। कई बैंकों सहित कई वित्तीय संस्थाएं इन डिपॉजिटरी में पार्टनर हैं और इसी के चलते उन्हें 'डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स' या DP कहा जाता है।
डीपी के उदाहरणों में शामिल हैं: स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), ICICI बैंक और HDFC बैंक, जो डीमैट अकाउंट सर्विस देते हैं।
अगर LIC पॉलिसी होल्डर के पास पहले से ही एक डिमैट अकाउंट है, तो उसे नया अकाउंट खोलने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आपके पास डीमैट अकाउंट नहीं है, तो आप अपनी पसंद के किसी भी डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) के साथ एक अकाउंट खोल सकते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।