Get App

LIC IPO: पॉलिसी होल्डर्स इन दो चीजों के बिना इश्यू में नहीं कर सकते हैं निवेश, जानिए पूरी डिटेल

LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की आज बैठक होगी, जिसमें IPO की बारीकियों को अंतिम रूप दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2022 पर 1:14 PM
LIC IPO: पॉलिसी होल्डर्स इन दो चीजों के बिना इश्यू में नहीं कर सकते हैं निवेश, जानिए पूरी डिटेल
LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की आज बैठक होगी (FILE PHOTO)

LIC IPO: सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा फर्म है, जिसके IPO की योजना है, जिसमें सरकार का अपने स्टॉक का एक हिस्सा जनता को बेचने का इरादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने LIC इंडिया के शेयरों की इनिशियस पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए जाने की अनुमति देने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की आज बैठक होगी, जिसमें IPO की बारीकियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास कागजी कार्रवाई की जाएगी।

LIC IPO डिटेल

सरकार के पास वर्तमान में LIC का 100 प्रतिशत हिस्सा है, जिसके पास FY21 में 44 लाख करोड़ रुपये के असेट्स हैं। ब्रोकिंग फर्म एंजेल वन के मुताबिक, IPO का साइज 70,000 करोड़ रुपए से 1 लाख करोड़ रुपए के बीच होगा। IPO के बाद LIC का मार्केट कैप 13-15 लाख अरब रुपए हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें