Get App

Macfos IPO: 93 गुना सब्सक्राइब हुआ खुदरा निवेशकों का हिस्सा, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

Macfos IPO: ई-कॉमर्स कंपनी मैकफोस (Macfos) के आईपीओ को लेकर निवेशकों का शानदार दूसरा रुझान दिख रहा है। 24 करोड़ रुपये के इस इश्यू के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है और खुदरा निवेशकों का रुझान जबरदस्त दिख रहा है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 41 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। ओवरऑल यह इश्यू 20 गुना सब्सक्राइब हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 6:10 PM
Macfos IPO: 93 गुना सब्सक्राइब हुआ खुदरा निवेशकों का हिस्सा, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स
Macfos का 24 करोड़ रुपये का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) का है। कंपनी के मौजूदा शेयरधारक इश्यू के तहत 23.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

Macfos IPO: ई-कॉमर्स कंपनी मैकफोस (Macfos) के आईपीओ को लेकर निवेशकों का शानदार दूसरा रुझान दिख रहा है। 24 करोड़ रुपये के इस इश्यू के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है और खुदरा निवेशकों का रुझान जबरदस्त दिख रहा है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 93 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। ओवरऑल यह इश्यू 45 गुना सब्सक्राइब हुआ है। पहले दिन यह इश्यू 8 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में भी शेयरों की मांग मजबूत है। इसके शेयर ग्रे मार्केट में 79 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। इस इश्यू का प्राइस बैंड 96-102 रुपये है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला करना चाहिए।

कैटेगरीवाइज सब्सक्रिप्शन स्टेटस

क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (QIB)- 6.46 गुना

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII)- 0.00 गुना

खुदरा निवेशक- 93.46 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें