Manba Finance IPO : महाराष्ट्र की NBFC कंपनी मनबा फाइनेंस फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा फंड कंपनी इस्तेमाल करेगी। ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक आईपीओ के तहत 1.25 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
मनबा फाइनेंस 100 फीसदी ओनरशिप प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास है। कंपनी में मनीष किरीटकुमार शाह के पास 17.41 फीसदी, उनकी पत्नी निकिता मनीष शाह के पास 13.29 फीसदी और मनबा इन्वेस्टमेंट्स एंड सिक्योरिटीज के पास 36.92 फीसदी हिस्सेदारी है। ये तीनों कंपनी में सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
ये NBFC कंपनी नए व्हीकल, यूज्ड कार, स्मॉल बिजनेस और पर्सनल लोन प्रोवाइड करती है। कंपनी आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल अपना कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए करेगी ताकि भविष्य में लोन देने के लिए इसकी कैपिटल जरूरतों को पूरा किया जा सके। मनबा ने लगातार रिस्क-वेटेड एसेट रेश्यो (CRAR) के लिए मिनिमम कैपिटल बनाए रखी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 27.02 फीसदी और सितंबर FY24 को समाप्त छह महीने की अवधि में 26.62 फीसदी थी।
Manba Finance का नेट प्रॉफिट 70% बढ़ा
फाइनेंशियल सॉल्यूशन प्रोवाइडर का नेट प्रॉफिट FY23 में 70.2 फीसदी बढ़कर 16.58 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि के दौरान नेट इंटरेस्ट इनकम 46.1 फीसदी बढ़कर 69.5 करोड़ रुपये हो गई। FY23 में नेट इंटरेस्ट मार्जिन बढ़कर 12.31 प्रतिशत हो गया, जो FY22 में 9.28 फीसदी था।
FY23 में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 633.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27.80 फीसदी बढ़ गई। लेकिन यह FY21 की तुलना में 6.47 फीसदी कम होकर 495.8 करोड़ हो गई। सितंबर FY24 को समाप्त छह महीने की अवधि में नेट प्रॉफिट 16.8 करोड़ रुपये रहा, नेट इंटरेस्ट इनकम 38.65 करोड़ रुपये और कुल आय 88.3 करोड़ रुपये रही, जबकि AUM 733.7 करोड़ रुपये था।