Get App

Mankind Pharma IPO : अलॉटमेंट के बाद बढ़ा ग्रे मार्केट प्रीमियम, जानिए कितना हो सकता है मुनाफा

इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब अलॉटमेंट के बाद इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल देखने को मिला है। बता दें कि इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर सका था

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड May 04, 2023 पर 6:05 PM
Mankind Pharma IPO : अलॉटमेंट के बाद बढ़ा ग्रे मार्केट प्रीमियम, जानिए कितना हो सकता है मुनाफा
कॉन्डोम बनाने वाली फार्मा सेक्टर की कंपनी Mankind Pharma ने आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है।

Mankind Pharma IPO : कॉन्डोम बनाने वाली फार्मा सेक्टर की कंपनी Mankind Pharma ने आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया है। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। अब अलॉटमेंट के बाद इश्यू के ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल देखने को मिला है। बता दें कि इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर सका था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सभी रिटेल इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉट हो गए होंगे।

असफल निवेशकों के बैंक खातों में रिफंड 4 मई तक जमा कर दिए जाएंगे। वहीं, इक्विटी शेयर पात्र निवेशकों को 5 मई तक ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इस इश्यू की लिस्टिंग तारीख 8 मई है।

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों में इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट देखी गई थी। हालांकि, यह गिरावट मामूली थी। अब अलॉटमेंट के बाद आज इसके प्रीमियम में तेजी देखने को मिल रही है। आज यह इश्यू 106 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से इस आईपीओ की लिस्टिंग 1186 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस तरह निवेशकों को 9.81 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है। बता दें कि इस आईपीओ के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें