Get App

Sham Foam IPO Listing: ₹130 के शेयरों ने दिया शॉक, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट

Sham Foam IPO Listing: शैम फोम पीयू (फॉलीयूरेथेन) फोम, गद्दे और आराम देने वाले दूसरे घरेलू प्रोडक्ट्स बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 10:09 AM
Sham Foam IPO Listing: ₹130 के शेयरों ने दिया शॉक, 20% डिस्काउंट पर लिस्ट
Sham Foam IPO Listing: शैम फोम का ₹40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sham Foam IPO Listing: घरेलू इस्तेमाल से लेकर जरूरत के मुताबिक इंडस्ट्रीज के लिए गद्दे बनाने वाली शैम फोम के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹130 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹104.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर 20% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹101.55 (Sham Foam Share Price)  पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 21.88% घाटे में हैं।

Sham Foam IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

शैम फोम का ₹40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.17 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 2.62 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 31.14 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹14.72 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में मशीनरी और इक्विपमेंट्स की खरीदारी और सिविल कंस्ट्रक्शन, ₹14.25 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Sham Foam के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें