Get App

Mankind Pharma IPO : शेयरों का अलॉटमेंट आज, लगातार दूसरे दिन घटा ग्रे मार्केट प्रीमियम, जानिए डिटेल

Mankind Pharma के शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को होगी। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर पाया था। अन्य कैटेगरी में निवेशकों ने इस इश्यू में जमकर दांव लगाया है

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड May 03, 2023 पर 5:50 PM
Mankind Pharma IPO : शेयरों का अलॉटमेंट आज, लगातार दूसरे दिन घटा ग्रे मार्केट प्रीमियम, जानिए डिटेल
कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयरों का अलॉटमेंट आज 3 मई होने वाला है।

Mankind Pharma IPO : कॉन्डोम बनाने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयरों का अलॉटमेंट आज 3 मई होने वाला है। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ में दांव लगाया था उन्हें आज पता चल जाएगा कि उन्हें शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं। जिन्हें शेयर नहीं मिल पाएंगे उनके पैसे 4 मई को रिफंड हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 मई को होगी। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह नहीं भर पाया था। अन्य कैटेगरी में निवेशकों ने इस इश्यू में जमकर दांव लगाया है।

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस इश्यू के प्रीमियम में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज 3 मई को यह इश्यू 79 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1159 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 7.31 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। कल 2 मई को यह 82 रुपये के प्रीमियम पर था। वहीं, 1 मई को यह इश्यू ग्रे मार्केट में 96 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें