Get App

MapmyIndia जल्द ला सकती है IPO, 6,000 करोड़ रुपये का हो सकता है वैल्यूएशन

पब्लिक ऑफर के लिए कंपनी इस सप्ताह सेबी के पास डॉक्युमेंट्स जमा कर सकती है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2021 पर 10:06 AM
MapmyIndia जल्द ला सकती है IPO, 6,000 करोड़ रुपये का हो सकता है वैल्यूएशन

डिजिटल मैप मेकर  MapmyIndia अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए इस सप्ताह डॉक्युमेंट्स फाइल कर सकती है। कंपनी की IPO के जरिए 1,000 करोड़ रुपये से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी देश में एपल मैप्स के लिए सर्विस देती है। इसके अलावा MG Motor और  BMW कारों के नेविगेशन सिस्टम भी कंपनी चलाती है।

कंपनी IPO के लिए 5,000-6,000 करोड़ रुपये का वैल्यूएशन चाहती है।

हालांकि, MapmyIndia का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा। इसमें कंपनी के शुरुआती इनवेस्टर्स को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा। इसके इनवेस्टर्स में क्वालकॉम, फोनपे और जापान की मैप मेकर जेनरिन शामिल हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में सरकार ने मैपिंग पर पाबंदियों में ढील दी थी और स्थानीय फर्मों को मैप्स सहित जियो-स्पैटियल डेटा कलेक्ट और स्टोर करने की अनुमति मिली थी।

MapmyIndia उन चुनिंदा स्टार्टअप्स में से एक है जो प्रॉफिट में हैं। इसकी शुरुआत राकेश वर्मा और रश्मि वर्मा ने की थी, जो पति और पत्नी हैं। ये दोनों IPO आने तक प्रमोटर्स बने रहेंगे।

इसके शुरुआती क्लाइंट्स में कोका कोला शामिल है, जिसने MapmyIndia की सर्विसेज का इस्तेमाल अपने लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रीब्यूशन को मजबूत करने के लिए किया था। MapmyIndia ने पिछले वर्ष एक कोविड-19 डैशबोर्ड भी बनाया था जिस पर कंटेनमेंट जोन, टेस्टिंग सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें