प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते भी सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान तीन कंपनियों का IPO बाजार में खुलेगा और 9 कंपनियों की लिस्टिंग होगी। हालांकि, इस हफ्ते मेनबोर्ड से जुड़ा कोई भी IPO नहीं आएगा। तीनों IPO, SME सेगमेंट से जुड़े हैं। इन IPO के जरिेये 86.8 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।
अगले हफ्ते चाथा फूड्स (CHATHA FOODS) SME सेगमेंट का पहला IPO होगा। यह IPO 19 मार्च को खुलेगा। कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 53 से 56 रुपये के बीच है। बिडिंग की आखिरी तारीख 21 मार्च होगी। फ्रोजन फूड प्रोसेसर कंपनी इस इश्यू के जरिये 34 करोड़ रुपये जुटाएगी।
ओमफर्न इंडिया (Omfurn India) का सब्सक्रिप्शन 20 मार्च को खुलेगा। कंपनी के FPO का प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर है। यह इश्यू 22 मार्च को बंद हो जाएगा। फर्नीचर मैन्युफैक्चर और सप्लाई करने वाली यह कंपनी इस FPO के जरिेय 27 करोड़ रुपये जुटाएगी।
विश्वास एग्री सीड्स (Vishwas Agri Seeds) का पहला IPO 21 मार्च को खुलेगा। इस इश्यू की कीमत 86 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह IPO 26 मार्च को बंद हो जाएगा। यह कंपनी बीजों की प्रोसेसिंग और सप्लाई से जुड़ी है। इस IPO के जरिये कंपनी का 25.8 करोड़ रुपये जुटाने का है। फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) का IP0 18 मार्च को बंद हो जाएगा। इसी तरह, केपी ग्रीन इंजीनियरिंग (KP Green Engineering) का IPO 19 मार्च को बंद हो जाएगा।
केरल की कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स (Popular Vehicles) 19 मार्च को एक्सचेंजों में अपने शेयर लिस्ट करेगी। कंपनी ने अपने IPO के जरिये 601.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस इश्यू को 1.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज की लिस्टिंग 21 मार्च को होगी। क्रिस्टल के शेयर ग्रे मार्केट में अपने IPO प्राइस के अपर बैंड से 8.53 पर्सेंट प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जहां तक SME सेगमेंट की बात है, तो प्रथम EPC प्रोजेक्ट्स की लिस्टिंग 18 मार्च को NSE SME पर होगी। सिनोरिया क्रिएशन और रॉयल सेंस की लिस्टिंग 19 मार्च को क्रमशः NSE SME और BSE SME में होगी।
AVP इंफ्राकॉन की लिस्टिंग 20 मार्च को NSE SME होगी, जबकि एन्सर कम्युनिकेशंस, एनफ्यूज सॉल्यूशंस और केपी ग्रीन इंजीनियरिंग की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। एन्सर (Enser) और एनफ्यूज (Enfuse) की लिस्टिंग NSE SME में होगी, जबकि केपी ग्रीन इंजीनियरिंग (KP Green Engineering) की लिस्टिंग BSE SME में होगी।