Medi Assist IPO : 1172 करोड़ के आईपीओ में दांव लगाएं या नहीं? जानिए ब्रोकरेज की क्या है राय

Medi Assist IPO : आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने अपनी एंकर बुक के माध्यम से 351.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए 397-418 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी का इरादा 1171.58 करोड़ रुपये जुटाने का है। ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 15 जनवरी को 6.70 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 1:37 PM
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का आईपीओ आज यानी 15 जनवरी को सब्ससक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Medi Assist IPO : मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का आईपीओ आज यानी 15 जनवरी को सब्ससक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशकों के पास इसमें 17 जनवरी तक निवेश का मौका होगा। यह ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के बाद मौजूदा माह में मेनबोर्ड सेगमेंट में दूसरा आईपीओ है। मेडी असिस्ट इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। इसके लिए 397-418 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी का इरादा 1171.58 करोड़ रुपये जुटाने का है।

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने अपनी एंकर बुक के माध्यम से 351.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों की लिस्ट में प्रमुख नामों में नोमुरा ट्रस्ट, गोल्डमैन सैक्स, अशोक व्हाइटओक, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स, ट्रू कैपिटल और एचएसबीसी शामिल हैं। ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 15 जनवरी को 6.70 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

क्या आपको करना चाहिए निवेश?


ज्यादातर एनालिस्ट्स ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स का मानना है कि थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) मार्केट में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी, लगातार बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, हेल्दी कैश फ्लो जनरेशन को देखते हुए यह फायदे का सौदा हो सकता है।

ग्लोब कैपिटल ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। इसके एनालिस्ट्स के अनुसार कंपनी बीमा क्षेत्र में थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन इंडस्ट्री में एक अपने तरह का अलग ऑपरेटर है, और बढ़ते नॉलेज के बीच अधिक हेल्थ केयर कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन किए जाने के कारण इसकी पहुंच बढ़ रही है। एक बार सभी हालिया खरीद अधिग्रहण पूरे हो जाने पर फर्म ऑपरेशन फिर से शुरू कर पाएगी। ब्रोकरेज ने निवेशकों को मध्यम से लंबी अवधि के लिए आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

इसके अलावा, चॉइस ब्रोकिंग ने भी आईपीओ को सब्सक्राइब करने का सुझाव दिया है। ब्रोकरेज ने कहा का कहना है कि MAHSL के समान बिजनेस मॉडल में कोई पियर कंपनी नहीं है। ऐसे में इसे सब्सक्राइब किया जा सकता है। मेडी असिस्ट तेजी से बढ़ते हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर को सर्विस प्रदान कर रहा है। इस तरह, टीपीए मार्केट में इसकी बड़ी हिस्सेदारी, लगातार बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, हेल्दी कैश फ्लो जनरेशन और डिविडेंड भुगतान को देखते हुए ब्रोकरेज ने इश्यू के लिए 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है।

ये हैं रिस्क फैक्टर्स

सितंबर 2023 को समाप्त छह महीनों में टॉप पांच क्लाइंट्स ने रेवेन्यू का 71 फीसदी हिस्सा जनरेट किया। यानी एक या अधिक ग्राहकों के खोने से इसके बिजनेस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। TPA इंडस्ट्री में जमकर कंपटीशन है। इसका वित्तीय प्रदर्शन समय पर इनवाइसिंग और प्राप्तियों के कलेक्शन पर निर्भर है। कानूनों, नियमों और रेगुलेशन को बदलने और कानूनी अनिश्चितताओं से बिजनेस पर असर पड़ सकता है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 12 जनवरी को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 2,80,28,168 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं होंगे। प्रमोटरों में डॉ. विक्रम जीत सिंह छतवाल 25,39,092 इक्विटी शेयर, मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट 1,24,68,592 इक्विटी शेयर (विक्रम जीत सिंह छतवाल के साथ संयुक्त रूप से रखे गए 5,37,080 इक्विटी शेयर सहित) और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी 66,06,084 इक्विटी शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। शेष 1,38,694 इक्विटी शेयर अन्य 9 शेयरधारकों द्वारा बेचे जाएंगे। इसके अलावा, विक्रम जीत सिंह छतवाल और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी अपनी पूरी पर्सनल शेयरहोल्डिंग बेचकर कंपनी से बाहर निकल जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।