Medi Assist Healthcare Services IPO: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने अपने 1171.58 करोड़ रुपये के IPO के लिए प्राइस बैंड 397-418 रुपये प्रति शेयर तय किया है। 15 जनवरी को खुलने वाले इस IPO में 2.8 करोड़ शेयर ऑफर किए जाएंगे। एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा सकेंगे और इश्यू 17 जनवरी को क्लोज होगा। मेडी असिस्ट इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज उपलब्ध कराती है। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज IPO में प्रमोटर्स और निवेशकों सहित कई मौजूदा शेयरधारकों की ओर से केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। इसलिए IPO खर्चों को छोड़कर, इश्यू से हुई पूरी आय शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।
