देश की सबसे बड़ी फुटवियर स्पेशियल्टी रिटेलर्स, मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (Metro Brands Limited) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 10 दिसंबर को खुलने वाला है। Metro Brands Limited (MBL) के पास फुटवियर इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े ब्रांड्स जैसे- मेट्रो (Metro), मोची (Mochi), वॉकवे (Walkway), डा विंची (Da Vinchi) और जे फोंटिनी (J. Fontini) आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसके पास क्रॉक्स (Crocs), स्केचर्स (Skechers), क्लार्क्स (Clarks), फ्लोरशैम (Florsheim) और फिटफ्लॉप (Fitflop) जैसे कुछ थर्ड पार्टी ब्रांड्स भी हैं। 1955 में मुंबई से शुरू हुई इस कंपनी में दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लीजिए:
मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड का आईपीओ 10 दिसंबर को लॉन्च होगा और इसके लिए 14 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी।
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 485 रुपये से 500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये होगी।
500 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, कंपनी इस आईपीओ से करीब 1,367.5 रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 295 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,072.5 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत, कंपनी के प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपने करीब 2.14 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।
4. Metro Brands IPO Details
कंपनी के प्रमोटरों के पास फिलहाल कंपनी की 83.99 पर्सेंट हिस्सेदारी है और आईपीओ के बाद उनकी हिस्सेदारी घटकर 74.27 पर्सेंट पर आ जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 16.01 पर्सेंट से बढ़कर 25.73 पर्सेंट हो जाएगी।
5. Metro Brands IPO offer
आईपीओ का 50 पर्सेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 35 पर्सेंट हिस्सा अलग रखा गया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए 15 पर्सेंट हिस्सा रिजर्व रहेगा।
6. पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
आईपीओ से कंपनी को 295 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें से 225 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मेट्रो, मोची, वॉकवे और क्रॉक्स ब्रांड्स के नए स्टोर्स खोलने पर खर्च किए जाएंगे। वहीं बाकी रकम दूसरे कॉरपोरे उद्देश्यों को पूरा करने में किया जाएगा।
7. Metro Brands IPO Lot Size
आईपीओ के लिए रिटेल इनवेस्टर्स लॉट में बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 30 इक्विटी शेयर होंगे। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगाई जा सकती है। न्यूनतम एक लॉट की बोली लगाने के लिए निवेशकों को 15,000 रुपये और अधिकतम 13 लॉट की बोली लगाने के लिए 1.95 लाख रुपये निवेश करने होंगे।
8. Metro Brands IPO GMP Today
IPO watch के मुताबिक ग्रे मार्केट में मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (MBL) के शेयर फिलहाल 70 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।
9. Metro Brands IPO Allotment & Listing Date
कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 17 दिसंबर को होगा और कंपनी की योजना इसे 22 दिसंबर को BSE और NSE पर लिस्ट करने की है।
मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड ने 1955 में मुंबई में अपना पहला स्टोर खोला था। आज देश के करीब 134 शहरों में कंपनी के 586 स्टोर हैं। जूतों के मामले में यह देश की सबसे बड़ी रिटेलर्स है। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी आमदनी 490 करोड़ रुपये रही थी और इसका नेट प्रॉफिट 43 करोड़ रुपये रहा था।