IPO Record: इस महीने अक्टूबर में कुल मिलाकर ₹46,000 करोड़ के 14 आईपीओ आए जो अब तक किसी भी महीने में रिकॉर्ड है। इसमें सबसे बड़ा योगदान टाटा ग्रुप की टाटा कैपिटल (Tata Capital) और एलजी इलेट्रॉनिक्स (LG Electronics) का रहा जिन्होंने मिलकर ₹27,119 करोड़ के आईपीओ पेश किए यानी कि इस महीने अक्टूबर मे ₹46 हजार करोड़ के आईपीओ में ₹27 हजार करोड़ से अधिक यानी आधे से अधिक हिस्सा तो सिर्फ इन्हीं दोनों का रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल अक्टूबर महीने का ही था, जब मेनबोर्ड में 6 कंपनियों ने ₹38,690 करोड़ का आईपीओ पेश किया था।
