Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 51.50 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 107.48 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.08 करोड़ शेयर हैं। इसके जरिए कंपनी 151.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। ज्वेलरी कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 66 फीसदी
रिटेल इनवेस्टर्स - 64.60 गुना
(BSE, 19 Dec 2023 | 05:00:00 PM)
इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 250 शेयरों का है। खुदरा निवेशकों को कम से कम 13,750 रुपये का निवेश करना होगा। मोतिसंस ज्वेलर्स के आईपीओ के तहत 2.74 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी के पास जाएगी।
ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।
मोतिसंस ज्वेलर्स ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया और बाद में मोतिसंस ब्रांड के तहत 4 शोरूम तक नेटवर्क का विस्तार किया। कंपनी ने पिछले वर्षों में बेहतर वित्तीय आंकड़े दर्ज किए हैं। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 50.5 फीसदी बढ़कर 22.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 366.2 करोड़ रुपये हो गया। जून FY24 को समाप्त पहली तिमाही में मुनाफा 86.7 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 5.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।