Motisons Jewellers IPO : 18 दिसंबर को खुलेगा ज्वेलरी कंपनी का आईपीओ, 151 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Motisons Jewellers IPO : 20 दिसंबर को इश्यू बंद करने के बाद कंपनी सफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, इक्विटी शेयर 22 दिसंबर के अंत तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 8:08 PM
Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतिसंस ज्वेलर्स ने अपने आईपीओ के लिए ओपनिंग डेट 18 दिसंबर तय की है।

Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतिसंस ज्वेलर्स ने अपने आईपीओ के लिए ओपनिंग डेट 18 दिसंबर तय की है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 151 करोड़ रुपये जुटा सकती है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। ऑफर के लिए प्राइस बैंड की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। मोतिसंस ज्वेलर्स पहले ही प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से 33 करोड़ रुपये करोड़ रुपये जुटा चुकी है। यह राशि 55 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर जुटाई गई।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

मोतिसंस ज्वेलर्स के आईपीओ के तहत 2.74 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी के पास जाएगी। ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

जयपुर स्थित छाबड़ा परिवार के स्वामित्व वाली ज्वेलरी रिटेल कंपनी आईपीओ से होने वाल आय में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा, 71 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष फंड सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च होगी।

कंपनी ने 55 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 60 लाख इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में बताए गए 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों तक के इश्यू साइज को 60 लाख इक्विटी शेयरों से घटाकर 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर कर दिया गया है।

जरूरी डेट्स

20 दिसंबर को इश्यू बंद करने के बाद कंपनी सफल निवेशकों को 21 दिसंबर तक आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, इक्विटी शेयर 22 दिसंबर के अंत तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में जमा कर दिए जाएंगे। आईपीओ शेड्यूल के अनुसार 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण मोतिसंस के शेयर 26 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी डेब्यू करेंगे।

कंपनी के बारे में

मोतिसंस ज्वेलर्स ने 1997 में जयपुर में एक शोरूम के साथ अपना ज्वेलरी बिजनेस शुरू किया और बाद में मोतिसंस ब्रांड के तहत 4 शोरूम तक नेटवर्क का विस्तार किया। कंपनी ने पिछले वर्षों में बेहतर वित्तीय आंकड़े दर्ज किए हैं। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में नेट प्रॉफिट 50.5 फीसदी बढ़कर 22.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 16.5 प्रतिशत बढ़कर 366.2 करोड़ रुपये हो गया। जून FY24 को समाप्त पहली तिमाही में मुनाफा 86.7 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 5.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सेनको गोल्ड और वैभव ज्वैलर्स के बाद मौजूदा कैलेंडर वर्ष में आईपीओ लाने और लिस्ट होने वाली यह तीसरी ज्वेलरी कंपनी है। होलानी कंसल्टेंट्स इस इश्यू का एकमात्र मर्चेंट बैंकर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया ऑफर का रजिस्ट्रार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।