Mrs Bectors Food Specialities मर्चेंट बैंकर्स के साथ बातचीत कर रहा है ताकि इसके IPO का अलॉटमेंट फाइनल हो सके। कंपनी का IPO 22 दिसंबर को फाइनल होने वाला है। अगर शेयरों का आवंटन नहीं हुआ तो आपके खाते में 23 दिसंबर तक पैसा वापस आ जाएगा। अगर आपको शेयर अलॉट हुआ होगा तो 24 दिसंबर तक आपके पास SMS आ जाएगा।

Mrs Bectors Food के IPO का सब्सक्रिप्शन शानदार हुआ है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 28 दिसंबर को होने वाला है। अगर आपने भी इसके IPO के लिए बोली लगाई है तो ऐसे अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

इसके लिए आपके पास PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP/क्लाइंट नंबर होना जरूरी है। 

-इसके लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://linkintime.co.in/IPO/public-issues.html

-इसके बाद ड्रॉपडाउन करके IPO का नाम सेलेक्ट करें।

-इसके बाद आप अपना DP ID या Client ID या PAN डालें।

-अगर आपके पास एप्लिकेशन नंबर है तो एप्लिकेशन टाइप पर क्लिक करें। अगर आपके पास DP ID या Client ID है तो NSDL या CDSL में से अपना डिपॉजिटरी चुनें और अपना DP ID या Client ID डालें।

-फिर Captcha सबमिट करें।

-इसके बाद आपको अलॉटमेंट की पूरी डिटेल नजर आ जाएगी। अगर आपको शेयर अलॉट नहीं होगा तो अगले दो दिनों में रिफंड आ जाएगा।

अगर आप BSE के जरिए स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो...

-सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें।  https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
 
-इसके बाद इक्विटी पर सेलेक्ट करें और ड्रॉपडाउन करें। Mrs Bectors Food के नाम पर क्लिक करें।

-इसके बाद आप एप्लिकेशन नंबर, DP ID/Client ID या अपना PAN डालें।

-इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

-अगर आप ये सारी जानकारियां सही भरेंगे तो एप्लिकेशन का स्टेटस नजर आने लगेगा।

इश्यू को जबरदस्त प्रतिक्रिया

Cremica ब्रांड नेम से बिस्किट और इंग्लिश ओवन (English Oven) ब्रांड से ब्रेड बनाने वाली कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिस्ट (Mrs Bectors Food Specialities) का IPO सब्सक्रिप्शन के हिसाब से इस साल का सबसे सुपरहिट IPO साबित हुआ है।

इश्यू के आखिरी दिन निवेशकों ने इसके शेयर के लिए जमकर आवेदन किया और यह IPO अपने इश्यू साइज से 199 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। 2020 में अब तक 15 IPO आए हैं, इनमें मिसेज बेक्टर्स फूड का IPO इस साल सबसे अधिक ओवर सब्सक्राइब होने IPO बन गया है। आपको बता दें कि कंपनी का IPO मंगलवार को लॉन्च हुआ था और महज कुछ घंटों में ही यह 100% सब्सक्राइब हो गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।