Credo Brands Marketing IPO : मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी में जमकर लगा दांव, अंतिम दिन तक 51.85 गुना भरा

Credo Brands Marketing IPO : आज 21 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 51.85 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 71.26 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.37 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 266-280 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 7:00 PM
Credo Brands Marketing के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

मुफ्ती जीन्स बनाने वाली कंपनी Credo Brands Marketing के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज 21 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 51.85 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 71.26 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.37 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने इश्यू के लिए 266-280 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए 550 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 104.95 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 55.51 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 19.94 गुना

टोटल - 51.85 गुना

(BSE, 21 Dec 2023 | 05:42:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

निवेशक 53 इक्विटी शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को होने और शेयर बाजारों में लिस्टिंग 27 दिसंबर को होने की उम्मीद है। DAM कैपिटल एडवाइजर्स, ICICI सिक्योरिटीज और कीनेट फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं। इस पब्लिक इश्यू के तहत सिर्फ मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया गया। कंपनी ने कोई नया शेयर जारी नहीं किया।

FY23 में शुद्ध मुनाफा 77.5 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2023 में क्रेडो का नेट प्रॉफिट 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 77.5 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, अप्रैल-जून 2024 तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 8.57 करोड़ रुपये रहा। कमल खुशलानी, उनकी पत्नी पूनम खुशलानी और उनके बच्चों सोनाक्षी खुशलानी और एंड्रयू खुशलानी की कंपनी में 68.82% हिस्सेदारी है। क्रेडो पूरे भारत में 1807 टचपॉइंट्स की मदद से मुफ्ती जीन्स और एक्सेसरीज की खुदरा बिक्री करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।