Matrix Gas IPO के पेपर्स जमा, प्राइवेट प्लेसमेंट में इस भाव पर बेचे शेयर, Ashneer Grover ने भी लगाए हैं पैसे

New IPO: गैस एग्रीगेटर मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स (Matrix Gas and Renewables) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमर्ज प्लेटफॉर्म के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयरों को जारी करने की योजना है और कंपनी के मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत अपनी हिस्सेदारी हल्की नहीं करेंगे

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:37 AM
Matrix Gas नेचुरल गैस को जुटाने और उसे बेचने के कारोबार में है। मार्च 2018 में इसने जेनसोल रिन्यूएबल्स के रूप में कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर फरवरी 2022 में इसका नाम बदलकर मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स कर दिया गया।

New IPO: गैस एग्रीगेटर मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स (Matrix Gas and Renewables) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमर्ज प्लेटफॉर्म के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयरों को जारी करने की योजना है और कंपनी के मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत अपनी हिस्सेदारी हल्की नहीं करेंगे। यह एक एसएमई इश्यू है और आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की लिस्टिंग एनएसई एमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी।

इस भाव पर पहले ही Matrix Gas जुटा चुकी है 7.45 करोड़ रुपये

मैट्रिक्स गैस के आईपीओ के तहत 56 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी पहले ही 6 जुलाई को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 5.64 करोड़ इक्विटी शेयर जारी कर चुकी है। इन शेयरों को कंपनी ने 132 रुपये के भाव पर जारी किया था और इस प्रकार प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 7.45 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए इस इश्यू में अश्नीर ग्रोवर, सिंघवीर हेरिटेज एलएलपी, वाओ इनवेस्टमेंट्स, टचस्टोन वेंचर्स, शगुन कैपिटल वेंचर्स और नंदुरा एस्टेट्स समेत 24 निवेशकों ने पैसे लगाए हैं।


आईपीओ के तहत जारी किए नए शेयरों के जरिए कंपनी जो पैसे जुटाएगी, उसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा। इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स हैं।

NSE का बड़ा ऐलान, इस इंडेक्स में शामिल होगा Jio Financial Services

कंपनी के बारे में डिटेल्स

मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स मुख्य रूप से प्राकृतिक गैस को जुटाने और उसे बेचने के कारोबार में है। मार्च 2018 में इसने जेनसोल रिन्यूएबल्स के रूप में कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर फरवरी 2022 में इसका नाम बदलकर मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूएबल्स कर दिया गया। इसके प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी, पुनीत सिंह जग्गी, चिराग नरेशभाई कोटेचा, और उनकी पत्नी दिशा चिराग कोटेचा की इस कंपनी में 89.09 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।