Get App

सोमवार को खुलेगा Pentagon Rubber का IPO, ग्रे मार्केट में 26% प्रीमियम पर हैं शेयर, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

Pentagon Rubber IPO: कंवेयर बेल्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी पेंटागन रबर का आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार 26 जून को खुलेगा। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एंट्री एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर होगी। ग्रे मार्केट में यह करीब 26 फीसदी प्रीमियम पर हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 24, 2023 पर 9:43 AM
सोमवार को खुलेगा Pentagon Rubber का IPO, ग्रे मार्केट में 26% प्रीमियम पर हैं शेयर, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स
Pentagon Rubber का 16.17 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 जून से 30 जून के बीच खुलेगा। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 23.10 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे।

Pentagon Rubber IPO: कंवेयर बेल्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी पेंटागन रबर का आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार 26 जून को खुलेगा। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एंट्री एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर होगी। ग्रे मार्केट की बात करें तो आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से यह 18 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) यानी करीब 26 फीसदी प्रीमियम पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे इस इश्यू से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दी जा रही हैं।

Pentagon Rubber IPO की डिटेल्स

पेंटागन रबर का 16.17 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 जून से 30 जून के बीच खुलेगा। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 23.10 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। इस इश्यू में निवेशक 65-70 रुपये के प्राइस बैंड और 2000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है। इसके बाद शेयरों की एनएसई एसएमई पर 10 जुलाई को एंट्री होगी। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें