New Swan Multitech IPO : 11 जनवरी को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें GMP, रिस्क फैक्टर्स समेत पूरी डिटेल

New Swan Multitech IPO : ग्रे मार्केट में न्यू स्वान के शेयर आज 10 जनवरी को 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 103 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 56 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 7:42 PM
New Swan Multitech IPO कल यानी 11 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

New Swan Multitech IPO : न्यू स्वान मल्टीटेक का आईपीओ कल यानी 11 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत 50.16 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशक इसमें 15 जनवरी तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ के लिए 62-66 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

निवेशक कम से कम 2,000 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 132000 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी के प्रमोटर उपकार सिंह, बरुणप्रीत सिंह आहूजा और कंवरदीप सिंह हैं।


हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड और शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। इसके लिए संभावित लिस्टिंग तारीख 18 जनवरी तय की गई है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

न्यू स्वान आईपीओ से होने वाली आय का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इसके अलावा, रायन, लुधियाना में मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए कुछ मशीनरी की खरीद, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए आईपीओ फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

ग्रे मार्केट अपडेट

ग्रे मार्केट में न्यू स्वान के शेयर आज 10 जनवरी को 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 103 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 56 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। हालांकि, निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

रिस्क फैक्टर्स

न्यू स्वान मल्टीटेक अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री के लिए भारत में ऑटोमोटिव सेक्टर (खास तौर पर टू-व्हीलर) और एग्रीकल्चर सेक्टर के परफॉर्मेंस पर काफी निर्भर करती है। इन क्षेत्रों के प्रदर्शन में कोई भी दिक्कत कंपनी के बिजनेस और प्रॉफिटेबिलिटी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

न्यू स्वान कच्चे माल और कुछ तैयार प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए थर्ड पार्टी पर निर्भर है। अगर ये पार्टियाँ विफल होती हैं, तो इसका बिजनेस, ऑपरेशन के रिजल्ट और वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

कंपनी के बारे में

न्यू स्वान मल्टीटेक साल 2014 में इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री और मॉडर्न फार्मिंग जैसे दो सेक्टर्स के लिए प्रिसीजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और पार्ट्स बनाती है। वित्तीय वर्ष 2023 में कंपनी ने 151.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 9.9 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।