Nexus Select Trust IPO: पहले दिन 28% सब्सक्राइब हुआ नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट का आईपीओ, जानें GMP

Nexus Select Trust IPO: नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन निवेशकों से 28 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। यह भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ होगा, जो किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स द्वारा समर्थित होगा

अपडेटेड May 09, 2023 पर 10:09 PM
Story continues below Advertisement
Nexus Select Trust ने आईपीओ खुलने से पहले एकंर निवेशकों से 1,400 करोड़ रुपये जुटाए थे

Nexus Select Trust IPO: नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन निवेशकों से 28 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। यह भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ होगा, जो किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स द्वारा समर्थित होगा। इस REIT में अमेरिकी इनवेस्टमें मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन का बड़ा निवेश है। फर्म अपने आईपीओ से कुल 3,200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ के तहत कुल 17,60,00,100 शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में फर्म को कुल 5,00,49,000 शेयरों के लिए बोली मिली है।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में कंपनी को कुल 42 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित शेयरों का हिस्सा करीब 17 फीसदी भरा है।

इससे पहले Nexus Select Trust ने सोमवार को आईपीओ खुलने से पहले एकंर निवेशकों से 1,400 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी के आईपीओ में 1,400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। जबकि बाकी 1,800 करोड़ रुपये के शेयर को इसके मौजूदा निवेशकों ने अपनी तरफ से बिक्री के लिए रखा है।


Nexus Select Trust ने अपने आईपीओ के लिए 95 से 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और इसके लिए 11 मई तक बोली लगाई जा सकती है।

Nexus Select Trust IPO GMP

अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट के शेयर मंगलवार को ग्रे मार्केट पर 5 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

यह भी पढ़ें- Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के इस शेयर में लगा लोअर सर्किट, 10 में 6 स्टॉक लाल निशान में बंद, जानें डिटेल्स

कंपनी के बारे में डिटेल्स

नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट देश का दिग्गज रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट है। यह देश का सबसे बड़ा मॉल प्लेटफॉर्म है और इसके पास देश के 14 अहम शहरों में घनी आबादी वाले आवासीय इलाकों में टॉप क्वालिटी के 17 एसेट्स हैं। इसमें दिल्ली का सेलेक्ट सिटीवाक, नवी मुंबई का नेक्सस सीवुड्स, बेंगलूरु का नेक्सस कोरमांगला, चंडीगढ़ का नेक्सस एलांटे और अहमदाबाद का नेक्सस अहमदाबाद वन शामिल है। यहां 1000 से अधिक देशी-विदेशी ब्रांड्स करीब 3000 स्टोर्स में अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करते हैं जिसमें एपल, जारा, एचएंडएम, सेफोरा, सुपरड्राई, शॉपर्स स्टॉप, स्टारबक्स, मैकडी शामिल हैं।

अब कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 906.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,318.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इसका नेट लॉस भी इस अवधि में 199.11 करोड़ रुपये से घटक 10.95 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2022 में इसका रेवेन्यू 1,463.15 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 257 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।