Get App

Nexus Select Trusts IPO : 9 मई को खुलेगा 3200 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का 3200 करोड़ का आईपीओ 9 मई को खुलने वाला है। इस आईपीओ के तहत 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1,800 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 30, 2023 पर 5:24 PM
Nexus Select Trusts IPO : 9 मई को खुलेगा 3200 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानिए क्या है कंपनी का प्लान
ब्लैकस्टोन के समर्थन वाली कंपनी नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का आईपीओ 9 मई को खुलने वाला है।

Nexus Select Trusts IPO : ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन के समर्थन वाली कंपनी नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का आईपीओ 9 मई को खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 11 मई तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 3200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह भारत का पहला REIT (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) आईपीओ होगा। इस आईपीओ के तहत 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1,800 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

एंकर इन्वेस्टर्स के लिए यह आईपीओ 8 मई को खुल जाएगा। वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट 16 मई को होगा। असफल निवेशकों को रिफंड 17 मई को मिल जाएगा। इसके साथ ही, शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग 19 मई को होने की संभावना है।

यहां होगा फंड का इस्तेमाल

इश्यू से प्राप्त आय में से 250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एसेट SPV और इन्वेस्टमेंट एंटिटी से जुड़ी स्पेसिफिक फाइनेंशियल लायबिलिटी के री-पेमेंट और रिडेंप्शन के लिए किया जाएगा। दिसंबर 2022 तक, एसेट SPV के पास 4,705.12 करोड़ रुपये की बकाया बैंक लोन अमाउंट है। वहीं, डेट सिक्योरिटी के लिए बकाया मूल राशि 126.80 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें