Get App

Raajmarg Infra Trust IPO: आज से खुल गया 'राजमार्ग इंफ्रा InvIT' का आईपीओ, एंकर निवेशकों से पहले ही जुटा लिए ₹1,728 करोड़

Raajmarg Infra Investment Trust IPO: BSE के सर्कुलर के अनुसार, राजमार्ग इंफ्रा InvIT ने एंकर निवेशकों को ₹100 प्रति यूनिट के भाव पर 17.28 करोड़ यूनिट्स आवंटित की हैं। LIC, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, कोटक महिंद्रा लाइफ और बजाज लाइफ इंश्योरेंस जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 10:20 AM
Raajmarg Infra Trust IPO: आज से खुल गया 'राजमार्ग इंफ्रा InvIT' का आईपीओ, एंकर निवेशकों से पहले ही जुटा लिए ₹1,728 करोड़
HDFC, निप्पॉन इंडिया, एक्सिस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ जैसे फंड हाउसेस ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया

Raajmarg Infra Investment Trust IPO: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा स्पॉन्सर्ड राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (RIIT) का आईपीओ आज से खुल गया है। अपना आईपीओ के खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹1,728 करोड़ जुटा लिए हैं। यह NHAI के एसेट मोनेटाइजेशन कार्यक्रम का एक ऐतिहासिक पड़ाव है, क्योंकि पहली बार आम रिटेल निवेशकों को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है।

दिग्गज निवेशकों का मिला साथ

BSE के सर्कुलर के अनुसार, राजमार्ग इंफ्रा InvIT ने एंकर निवेशकों को ₹100 प्रति यूनिट के भाव पर 17.28 करोड़ यूनिट्स आवंटित की हैं। LIC, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, कोटक महिंद्रा लाइफ और बजाज लाइफ इंश्योरेंस जैसे बड़े नाम इसमें शामिल हैं। HDFC, निप्पॉन इंडिया, एक्सिस और आदित्य बिड़ला सन लाइफ जैसे फंड हाउसेस ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया। इसके साथ ही इंडियन ऑयल, SEBI कर्मचारी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के भविष्य निधि फंडों से भी निवेश प्राप्त हुआ है।

IPO से जुड़ी मुख्य बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें