Get App

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ की तारीख, साइज, प्राइस सहित जानिए हर जरूरी बात

NTPC Green Energy का आईपीओ 10,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस इश्यू में कंपनी नए शेयर जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। कंपनी ने 18 सितंबर, 2024 को सेबी के पास ड्राफ्ट (डीआरएचपी) फाइल किया था। कंपनी के एंप्लॉयीज को शेयरों के आवंटन के लिए आईपीओ में कोटा तय होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 1:38 PM
NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ की तारीख, साइज, प्राइस सहित जानिए हर जरूरी बात
NTPC ने FY32 तक रिन्यूएबल एनर्जी (RE) की कैपेसिटी बढ़ाकर 60 GW करने का टारगेट तय किया है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी जल्द आईपीओ पेश करने जा रही है। यह आईपीओ 10,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस इश्यू में कंपनी नए शेयर जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। कंपनी ने 18 सितंबर, 2024 को सेबी के पास ड्राफ्ट (डीआरएचपी) फाइल किया था। कंपनी के एंप्लॉयीज को शेयरों के आवंटन के लिए आईपीओ में कोटा तय होगा। एंप्लॉयीज को प्राइस में भी डिस्काउंट मिलेगा।

एनटीपीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए भी होगा शेयरों का कोटा

NTPC Green Energy (NGEL) के आईपीओ के ओपन होने की तारीख अभी तय नहीं है। लेकिन, नवंबर में इस आईपीओ के आ जाने की उम्मीद है। कंपनी जल्द आईपीओ में शेयर के प्राइस बैंड का ऐलान कर सकती है। इस इश्यू में एनटीपीसी के शेयरहोल्डर्स के लिए भी कोटा तय होगा। जिन निवेशकों के पास एनटीपीसी के शेयर हैं, वे इस कोटे के तहत शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। ICICI Securities ने एनटीपीसी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने कहा है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में NTPC की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

NGEL दूसरी कंपनियों की कैप्टिव जरूरतें भी पूरी करेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें