Get App

Bombay Coated & Special Steels IPO: ₹183 करोड़ का इश्यू अभी खुलेगा एक और दिन, लेकिन निवेश से पहले चेक करें 10 बातें

Bombay Coated & Special Steels IPO: बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है। दो दिनों में इसका आईपीओ 3 गुना से अधिक भर चुका है और ग्रे मार्केट में इसकी सेहत मजबूत है। आखिरी दिन बोली लगाना है या नहीं, इसका फैसला लेने से पहले चेक करें ए2जेड डिटेल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 12:21 PM
Bombay Coated & Special Steels IPO: ₹183 करोड़ का इश्यू अभी खुलेगा एक और दिन, लेकिन निवेश से पहले चेक करें 10 बातें
Bombay Coated & Special Steels IPO: बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के ₹183 करोड़ के आईपीओ में ₹78-₹82 के प्राइस बैंड और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

Bombay Coated & Special Steels IPO: पिछले कारोबारी हफ्ते बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का ₹183 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन को खुला था। दो दिनों में इसका आईपीओ 3 गुना से अधिक भरा था। अभी यह एक दिन और यानी कल 2 नवंबर को खुलेगा। यहां इस आईपीओ से जुड़ी 10 अहम बातें बताई जा रही है, जिसे जान लें और फिर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लें।

1. प्राइस बैंड और लॉट साइज

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के ₹183 करोड़ के आईपीओ में ₹78-₹82 के प्राइस बैंड और 182 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

2. अहम डेट्स

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 29 अक्टूबर को खुला था और दो दिन खुलने के बाद अब 2 नवंबर को यह आखिरी दिन खुलेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 3 नवंबर को फाइनल होगा। फिर बीएसई और एनएसई पर 5 नवंबर को एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें