Nuvoco Vistas IPO: क्या कमजोर होगी लिस्टिंग, जानिए क्या संकेत दे रहा है GMP

Nuvoco Vistas IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE-NSE पर 23 अगस्त को हो सकती है

अपडेटेड Aug 19, 2021 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement

Nuvoco Vistas IPO: सीमेंट मैन्युफैक्चर कंपनी Nuvoco Vistas का इश्यू 11 अगस्त को बंद हुआ था। इसे निवेशकों ने कुछ खास भाव नहीं दिया और यह सिर्फ 1.71 गुना सब्सक्राइब हो पाया था। Nuvoco Vistas के शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त को फाइनल हुआ था। इसके शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में अभी Nuvoco Vistas के शेयरों का प्रीमियम 40 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से देखें को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बाजार में 610 (570+40) रुपए पर हो सकती है। इसका इश्यू प्राइस 560-570 रुपए है।

कंपनी के 6,25,00,001 शेयरों के बदले 10,70,27,492 बोलियां लगी हैं। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 4.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से में सिर्फ 66 फीसदी बोली लगी है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 73 फीसदी भरा।

खाते में है जीरो बैलेंस, फिर भी निकाल सकते हैं वेतन का तीन गुना पैसा- बैंक दे रहे हैं सर्विस

Nuvoco Vistas ने 5000 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था जिसमें से 1500 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 3500 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में जारी हुआ था।

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लोन चुकाने में किया जाएगा। कंपनी ने यह रकम अपने कामकाज के लिए लिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।