Get App

Om Power Transmission IPO: आज है निवेश का आखिरी मौका, बोली लगानी चाहिए या नहीं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Om Power Transmission IPO: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स के जरिए ₹45.01 करोड़ जुटाए थे। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 15 अप्रैल को वहीं लिस्टिंग 17 अप्रैल को होनी है

Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 10:35 AM
Om Power Transmission IPO: आज है निवेश का आखिरी मौका, बोली लगानी चाहिए या नहीं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
मॉर्गन स्टेनली एशिया ने भी इसके एंकर राउंड में ₹10 करोड़ का निवेश किया है

Om Power Transmission IPO: पावर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन का IPO आज, 13 अप्रैल को बंद हो रहा है। इस IPO को निवेशकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है और दूसरे दिन तक यह इश्यू 71% सब्सक्राइब हो चुका था। अगर आप इस IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अंतिम फैसला लेने से पहले जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय और कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम।

कैसा रहा अब तक का सब्सक्रिप्शन?

संस्थागत निवेशक(QIB): 1.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है और यह हिस्सा 0.58 गुना भरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें