Get App

Paramount Syntex IPO: टेक्सटाइल कंपनी का इश्यू दूसरे दिन पूरा सब्सक्राइब, ₹81.79 करोड़ का है आईपीओ

Paramount Syntex IPO को बोली के दूसरे दिन ही पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया है। ₹81.79 करोड़ के इश्यू को 1.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सबसे ज्यादा दिलचस्पी QIB निवेशकों ने दिखाई, जहां एंकर के बाद बुक 119.29 गुना भरी है। अब 6 अक्टूबर तक सबकी नजर अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़ों पर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 7:47 PM
Paramount Syntex IPO: टेक्सटाइल कंपनी का इश्यू दूसरे दिन पूरा सब्सक्राइब, ₹81.79 करोड़ का है आईपीओ
कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने में लगाएगी।

Paramount Syntex IPO: टेक्सटाइल कंपनी Paramount Syntex Ltd के SME IPO को निवेशकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। IPO बोली के दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। 1 अक्टूबर तक इश्यू को कुल 1.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

नेट इश्यू में उपलब्ध 61.17 लाख शेयरों के मुकाबले करीब 80.56 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा दिलचस्पी QIB कैटेगरी में दिखी। एंकर के बाद QIB हिस्से को 119.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

81.79 करोड़ रुपये का है IPO

Paramount Syntex का IPO कुल ₹81.79 करोड़ का है। कंपनी सिंथेटिक फाइबर, ऐक्रेलिक यार्न और ब्लेंडेड व डाइड यार्न जैसे प्रोडक्ट बनाती है। IPO का प्राइस बैंड ₹119 से ₹127 प्रति शेयर तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें