Paytm की कमजोर लिस्टिंग की वजह से निवेशकों के 38,000 करोड़ रुपए का लॉस हुआ

अपडेटेड Nov 19, 2021 पर 7:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm plunges wipes rs 38000 crore

Paytm के हाई प्रोफाइल शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। Paytm के महंगे वैल्यूएशन और प्रॉफिट कम होने के कारण निवेशकों की बेरुखी झेलना पड़ी। Paytm के IPO का प्राइस बैंड था। इस हिसाब से कंपनी की वैल्यू 1.39 लाख करोड़ रुपए है। Paytm के शेयर पहले दिन ही 27% गिरकर 1560 रुपए पर आ गया है। एक दिन में Paytm के निवेशकों को करीब 38,000 करोड़ रुपए का लॉस हुआ है।

18 नवंबर को BSE पर Paytm के शेयरों की लिस्टिंग 9% डिस्काउंट के साथ 2150 रुपए पर हुई थी। इसके बाद शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई। कंपनी के शेयर कारोबार के अंत में 1564.15 रुपए पर बंद हुए। यह दिन का सबसे लोएस्ट लेवल था। किसी IPO की लिस्टिंग के लिहाज से Paytm की लिस्टिंग अब तक सबसे खराब रही।

Paytm के अलावा कुछ दूसरी कंपनियां भी ऐसी हैं जिनकी लिस्टिंग हाई वैल्यूएशन के साथ हुई है। उदाहरण के तौर पर Zomato की लिस्टिंग 65% प्रीमियम के साथ हुई थी। वहीं पॉलिसीबाजार 17% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं नायका की लिस्टिंग 79% प्रीमियम के साथ हुई है।


शेयर बाजार में कमजोरी के बीच गुरुवार को पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) की लिस्टिंग काफी खराब रही। पहले ही दिन स्टॉक करीब 26.2 पर्सेंट लुढ़ककर 1,586 रुपये के भाव पर आ गए। साथ ही इस लोअर सर्किट भी लग गया।

Paytm के पास एक मजबूत मार्केट शेयर है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इसके आईपीओ की अधिक वैल्यूएशन, निवेशकों की तरफ से कमजोर प्रतिक्रिया और कंपनी का कारोबार लगातार घाटे में रहने के चलते इसके शेयरों में पहले ही दिन भारी बिकवाली देखने को मिली। One 97 Communications के शेयर अपने 2150 रुपये के इश्यू प्राइस से 9 पर्सेंट नीचे 1950 रुपये पर लिस्ट हुए। बाद में बीएसई पर स्टॉक का भाव 27.25 पर्सेंट गिरकर 1,564.15 रुपये तक चला गया और इसमें लोअर सर्किट लग गया।

मनीकंट्रोल ने जितने एक्सपर्ट से बात की, उनमें से अधिकतर ने सिर्फ आक्रामक और अधिक जोखिम लेने वाले निवेशकों को ही कंपनी में निवेश बनाए रखने की सलाह दी। जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, पेटीएम करीब 33.7 करोड़ कंज्यूमर्स और 2.18 करोड़ व्यापारियों को पेमेंट, कॉमर्स और क्लाउड सर्विस मुहैया कराती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।