PKH Ventures IPO : 30 जून को खुलेगा इश्यू, जानिए आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल

PKH Ventures IPO के तहत 1.82 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा 77.3 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। वर्तमान में, प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास फर्म में 63.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है

अपडेटेड Jun 25, 2023 पर 5:56 PM
पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जून को खुलने वाला है।

PKH Ventures IPO : पीकेएच वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जून को खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 4 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। इस आईपीओ के तहत 1.82 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा 77.3 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। वर्तमान में, प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास फर्म में 63.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वर्तमान में, प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास फर्म में 63.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी को पिछले साल जुलाई में मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मिली थी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

124.12 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू से प्राप्त आय का इस्तेमाल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए इसकी शाखा हलाईपानी हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए किया जाएगा। कंपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट के फंडिंग के लिए अपनी शाखा गरुड़ कंस्ट्रक्शन में निवेश के लिए 80 करोड़ रुपये का भी उपयोग करेगी। फर्म ने कहा कि वह अधिग्रहण और अन्य स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए 40 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी।


जरूरी डेट्स

आईपीओ सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 7 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 12 जुलाई को होने की संभावना है। IDBI कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है और लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है। कंपनी के शेयर दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

कंपनी के बारे में

पीकेएच वेंचर्स कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट सर्विसेज के बिजनेस में है। सिविल कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े काम इसकी सब्सिडियरी और कंस्ट्रक्शन कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन संभालती है। कंपनी अपना सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क्स थर्ड-पार्टी डेवलपर प्रोजेक्ट्स के लिए करती है और उसे दो सरकारी प्रोजेक्ट्स और तीन सरकारी होटल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स भी दिया गया है।

कंपनी का फाइनेंशियल

वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी ने एक साल पहले के 241.51 करोड़ रुपये की तुलना में 199.35 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। इस अवधि में नेट प्रॉफिट पिछले साल के 30.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 40.52 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2022 को समाप्त नौ महीनों में फर्म ने 28.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि राजस्व 125.46 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2022 तक कंपनी का शुद्ध कर्ज 241.03 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।