Plada Infotech Services: पहले दिन ही ओवरसब्सक्राइब, रिटेल इन्वेस्टर्स की दिखी ज्यादा दिलचस्पी

प्लाडा इन्फोटेक, कॉम्प्रिहैन्सिव बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग (BPO) सर्विसेज देती है। कंपनी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। यह रिक्रूटमेंट एंड पेरोल मैनेजमेंट, मर्चेंट एक्वीजीशन, फील्ड सपोर्ट, सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस, सेलर ऑनबोर्डिंग और अकाउंट मैनेजमेंट जैसी विभिन्न सर्विसेज क्लाइंट्स को उपलब्ध कराती है

अपडेटेड Sep 29, 2023 पर 4:27 PM
इस IPO में 5 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी।

Plada Infotech Services का IPO शुक्रवार 29 सितंबर को खुला। पहले दिन ही यह इश्यू ओवरसब्सक्राइब हो गया। IPO के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखे गए 24,45,000 शेयरों के मुकाबले अभी तक 28,59,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। इस तरह यह इश्यू अब तक 1.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस IPO में 5 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी। निवेशक 3,000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।

IPO को पहले दिन रिटेल इन्वेस्टर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और उनके लिए रिजर्व हिस्सा अभी तक 2.12 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी 0.22 गुना सब्सक्राइब हुई है। Plada Infotech Services के पब्लिक इश्यू के लिए फिक्स्ड प्राइस बैंड 48 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। IPO से प्रमोटर्स का मकसद 12.36 करोड़ रुपये जुटाना है। इश्यू में केवल ताजा शेयर ही जारी होंगे यानी OFS (Offer for Sale) नहीं है।

कुल आईपीओ साइज कितना


इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 25,74,000 फ्रेश शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है। इनमें से नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 12,22,500 इक्विटी शेयर और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 12,22,500 शेयर अलोकेट किए गए हैं। मार्केट मेकर के लिए 1.29 लाख इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ की सफल होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 10 अक्टूबर को किया जा सकता है। लिस्टिंग NSE SME इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी और यह 13 अक्टूबर को हो सकती है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Valiant Laboratories IPO तीसरे दिन फुली सब्सक्राइब, रिटेल इन्वेस्टर्स ने जमकर लगाए पैसे

क्या करती है कंपनी

प्लाडा इन्फोटेक, कॉम्प्रिहैन्सिव बिजनेस प्रॉसेस आउटसोर्सिंग (BPO) सर्विसेज देती है। कंपनी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। यह रिक्रूटमेंट एंड पेरोल मैनेजमेंट, मर्चेंट एक्वीजीशन, फील्ड सपोर्ट, सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस, सेलर ऑनबोर्डिंग और अकाउंट मैनेजमेंट जैसी विभिन्न सर्विसेज क्लाइंट्स को उपलब्ध कराती है। आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग, आईटी डेवलपमेंट के लिए लैपटॉप और सहायक उपकरणों की खरीद, कुछ बकाया ऋणों के आंशिक या पूर्ण रिपेमेंट और/या प्रीपेमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इश्यू के लिए लीड मैनेजर इंडोरिएंट फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।