Policybazaar Stocks Listing: कंपनी के शेयर 17% प्रीमियम के साथ 1150 रुपए पर लिस्ट हुए

अपडेटेड Nov 15, 2021 पर 11:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Policybazaar Stocks Listing

पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार चलाने वाली कंपनी PB Fintech के शेयरों की लिस्टिंग 15 नवंबर को 17.35% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के शेयर BSE पर 1150 रुपए पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस 1150 रुपए था। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक ही रहा है।

Policybazaar का IPO 1 नवंबर को खुला और 3 नवंबर को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 16.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 24.89 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 7.82 गुना बुकिंग हुई। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 3.31 गुना भरा था।

Policybazaar ने 5,625 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें 3750 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 1960 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए हैं।


फ्रेश इश्यू में से 1500 करोड़ रुपए का इस्तेमाल ब्रांड को मजबूत बनाने पर खर्च किया जाएगा। 375 करोड़ रुपए का इस्तेमाल नए मौकों की तलाश में होगा। 600 करोड़ रुपए का इस्तेमाल स्ट्रैटेजिक इनवेस्टमेंट की फंडिंग में होगी। इसके अलावा 375 करोड़ रुपए का इस्तेमाल भारत के बाहर कारोबार के विस्तार पर किया जाएगा। बाकी बची रकम का इस्तेमाल कंपनी से जुड़े दूसरे कामकाज में किया जाएगा।

ऑफर फॉर सेल में SVF Python II (Cayman) 1875 करोड़ रुपए का शेयर बेचेगी। वहीं याशीष दहिया 30 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे। जबकि आलोक बंसल 12.75 करोड़ रुपए और शिखा दहिया 12.50 करोड़ रुपए का शेयर बेचेगी। वहीं राजेंद्र सिंह कुहार 3.50 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी। इसके साथ ही कंपनी के फाउंडर यूनाइटेड ट्रस्ट 2.68 लाख शेयर बेचेगी। इश्यू के अपर प्राइस बैंड के मुताबिक, इसकी वैल्यू 26.22 करोड़ रुपए होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।