Get App

Poojaa Precision Engg IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹45 करोड़, आज से खुला आईपीओ; GMP में भारी उछाल!

Poojaa Precision Engg IPO Opens: कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 14 एंकर निवेशकों को ₹301 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 14.99 लाख शेयर आवंटित किए हैं। दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया के एंकर फंड ने ₹14 करोड़ में 4.65 लाख शेयर खरीदे। मोतीलाल ओसवाल ग्रुप की एनबीएफसी इकाई ने भी ₹5.5 करोड़ में 1.82 लाख शेयर खरीदे

Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 28, 2026 पर 10:52 AM
Poojaa Precision Engg IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹45 करोड़, आज से खुला आईपीओ; GMP में भारी उछाल!
ग्रे मार्केट में भी कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है

Poojaa Precision Engineering SME IPO: पुणे बेस्ड एल्युमीनियम डाई-कास्टिंग और मशीनिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ आज यानी 28 जुलाई 2026 से आम निवेशकों के लिए खुल चुका है। आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹45.1 करोड़ की रकम जुटा ली है।

ग्रे मार्केट में भी कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। आइए आपको बताते हैं इस एसएमई आईपीओ से जुड़ी सभी अहम बातें।

एंकर बुक से जुटाए ₹45 करोड़, मोतीलाल ओसवाल और अबाकस ने लगाया पैसा

कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 14 एंकर निवेशकों को ₹301 प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 14.99 लाख शेयर आवंटित किए हैं। दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया के एंकर फंड अबाकस वेंचर अपॉर्चुनिटीज ने ₹14 करोड़ में 4.65 लाख शेयर खरीदे। मोतीलाल ओसवाल ग्रुप की एनबीएफसी इकाई ने ₹5.5 करोड़ का निवेश करके 1.82 लाख शेयर हासिल किए। मिंट फोकस्ड ग्रोथ फंड, हेम ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज, इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट्स, मेरु इन्वेस्टमेंट और सेंट कैपिटल फंड जैसे नाम शामिल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें